Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ind vs nz ODI: टॉम लेथम ने तोड़ा Nathan Astle का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ शतक लगाकर किया यह कमाल

    By Umesh KumarEdited By:
    Updated: Fri, 25 Nov 2022 03:32 PM (IST)

    Ind vs nz ODI टॉम लेथम ने अर्धशतक 51 गेंद में पूरा किया। इसके बाद शतक पूरा करने के लिए मात्र 25 गेंद ली। लेथम ने 76 गेंद पर 100 रन पूरे किए। भारत के खिलाफ टॉम लेथम ने 104 गेंद पर नाबाद 145 रनों की पारी खेली।

    Hero Image
    भारत के खिलाफ टॉम लेथम ने लगाया शतक। फोटो-AP

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीत लिया। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 306 रन का लक्ष्य स्कोर बोर्ड पर लगाया। यह स्कोर टॉम लेथम और केन विलियमसन के सामने बौना साबित हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने जल्दी-जल्दी अपने तीन विकेट खो दिए। ऐसे में कप्तान केन विलियमस और टॉम लेथम ने मोर्चा संभाला। टॉम ने तेजी से रन बनाते हुए 51 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की।

    Tom Latham ने तोड़ा Nathan Astle का रिकॉर्ड

    इसके बाद शतक तक पहुंचने के लिए लेथम ने मात्र 25 गेंद लिए और ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 76 गेंद में शतक पूरा किया। लेथम ने 104 गेंद पर नाबाद 145 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान लेथम ने 19 चौके और 5 छक्के उड़ाए। वहीं कप्तान केन विलियमसन ने नाबाद 94 रन की पारी खेली।

    इस शतक के साथ लेथम, भारत के खिलाफ एक पारी में न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड एन एस्टल के नाम था। उन्होंने 1999 में राजकोट में भारत के खिलाफ 120 रन की पारी खेली थी। 2017 में केन विलियमसन ने दिल्ली में 118 रन बनाए थे।

    केन विलियमसन के साथ की 221 रन की नाबाद साझेदारी

    केन विलियमसन के साथ लेथम ने ना सिर्फ न्यूजीलैंड को जीत दिलाई बल्कि न्यूजीलैंड की तरफ से भारत के खिलाफ अब तक सबसे बड़ी साझेदारी भी की। विलियमसन और लेथम के बीच नाबाद 221 रन की साझेदारी की। इससे पहले 2017 में मुंबई में भारत के खिलाफ रॉस टेलर और टॉम लेथम ने 200 रन की साझेदारी थी।

    लेथम को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। लेथम ने कहा, “गैप निकालना और विकेटों के बीच तेजी से रन लेना हमारे काम आया,मुझे लगता है कि हमने अच्छी तैयारी की थी। वॉशिंगटन सुंदर को गेंद के साथ टर्न मिल रहा था। मैंने और केन ने अच्छी साझेदारी की।”

    PhotoCredit-AP

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ: अर्शदीप और उमरान मलिक ने वनडे में किया डेब्यू, साथी खिलाड़ियों ने कहा, कैमरा इधर है

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ ODI: सूर्यकुमार जैसी बल्लेबाजी कर गए वॉशिगंटन सुंदर, खेला अद्भुत शॉट; देखें वीडियो

    comedy show banner
    comedy show banner