विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'शाहिद अफरीदी बनना बंद करो', टीम इंडिया से मिली हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान हुआ आग बबूला

Published: Mon, 15 Sep 2025 04:19 PM (IST)

भारतीय टीम से मिली हार के बाद पाकिस्तान में उथल-पुथल मच गई है। एशिया कप-2025 में पाकिस्तान को ये जीत ...और पढ़ें

पाकिस्तान को भारत के हाथों फिर मिली हार
पाकिस्तान को भारत के हाथों फिर मिली हार

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान को एक बार फिर भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। एशिया कप-2025 के मुकाबले में टीम इंडिया ने रविवार को पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। इस हार के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया। एक तो हार ऊपर से टीम इंडिया का पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाना विवाद का कारण बना है। लेकिन इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने अपनी ही टीम पर जमकर हमला बोला है।

पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 127 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने ये टारगेट 15.5 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। पाकिस्तान के बल्लेबाज इस मैच में जल्दी-जल्दी विकेट खोते रहे। इसी को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपनी टीम की जमकर लताड़ लगाई है।

'शाहिद अफरीदी मत बनो'

पाकिस्तानी गेंदबाज शाहिन शाह अफरीदी के ससुर शाहिद अफरीदी ने समा टीवी पर बात करते हुए टीम के बल्लेबाजों की एप्रोच की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा, "इन बल्लेबाजों को मैच जीतने के लिए रन बनाने होंगे। सैम अयूब को अपना दिमाग ठंडा रखना होगा। स्थिति को देखो, पिच को देखो, पहली गेंद खेलो। आप पहली गेंद से शाहिद अफरीदी बनने की कोशिश कर रहे हो।"

गेंदबाजों की भी लगाई लताड़

शाहिद अफरीदी ने टीम के गेंदबाजों की भी जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने टीम मैनेजमेंट पर भी गुस्सा निकाला है। उन्होंने कहा, "सही गेंदबाजों को आराम दिया गया। इस आधे-अधूरे अटैक से आप पाकिस्तान को हरा नहीं सकते। इस समय इस टीम में कोई एक बल्लेबाज ऐसा नहीं है जो टीम को जीत दिला सके।"

पाकिस्तानी बल्लेबाज कुलदीप यादव की फिरकी के सामने टिक नहीं सके। शुरुआत में हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने उनकी नाक में दम किया तो बाद में भारतीय स्पिनरों ने उनकी क्लास लगाई। कुलदीप ने तीन विकेट अपने नाम किए। बुमराह और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले। पांड्या और वरुण चक्रवर्ती के हिस्से एक-एक विकेट आया।

यह भी पढ़ें- India vs Pakistan: पाकिस्‍तानियों की घिनौनी हरकत, मैच के दौरान सर्च कर रहे थे सूर्यकुमार यादव की पत्‍नी का नाम

यह भी पढ़ें- 'जंग लड़ लो, क्रिकेट को क्यों बीच में लाते हो..', No Handshake मामले में भारतीय टीम पर फूटा पूर्व PAK कप्तान का गुस्सा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।