विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India vs Pakistan: पाकिस्‍तानियों की घिनौनी हरकत, मैच के दौरान सर्च कर रहे थे सूर्यकुमार यादव की पत्‍नी का नाम

Published: Mon, 15 Sep 2025 03:52 PM (IST)

एशिया कप 2025 के छठे मुकाबले में रविवार को भारत ने पाकिस्‍तान को 7 विकेट से रौंदा। फैंस को उम्‍मीद ...और पढ़ें

सूर्यकुमार यादव ने मनाया बर्थडे। इमेज- एक्‍स
सूर्यकुमार यादव ने मनाया बर्थडे। इमेज- एक्‍स

HighLights

  1. भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीता मैच
  2. टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत
  3. भारतीय कप्‍तान ने खेली कप्‍तानी पारी

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप 2025 के छठे मुकाबले में रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्‍तान को 7 विकेट से मात दी। फैंस को उम्‍मीद थी कि इन चिर प्रतिद्वंदी टीमों के बीच कांटे की टक्‍कर देखने को मिलेगी।

हालांकि, सूर्या एंड कंपनी ने पहले गेंदबाजी और फिर बल्‍लेबाजी के दम पर मुकाबले को एकतरफा कर दिया। शर्मनाक हार के बाद पाकिस्‍तान टीम मुंह छिपाती नजर आई। वहीं मुकाबले के दौरान पाकिस्‍तानियों की एक घिनौनी हरकत भी सामने आई।

गूगल पर ये सर्च किया गया

गूगल सर्च डेटा के मुताबिक, रविवार रात 8 बजे से 12 बजे के दौरान पाकिस्‍तानियों ने जमकर खोजबीन की। पाकिस्‍तानी गूगल पर सर्च कर रहे थे कि सूर्यकुमार यादव की पत्‍नी कौन है। पाकिस्‍तानी जानना चाह रहे थे कि आखिर सूर्यकुमार यादव की उम्र कितनी है। इतना ही पड़ोसी मुल्‍क के लोग यह भी सर्च कर रहे थे कि सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल में सेंचुरी लगाई है या नहीं।

स्‍काई ने लगाया विनिंग शॉट

मुकाबले की बात करें तो भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने तूफानी बल्‍लेबाजी की। उन्‍होंने 127.03 की स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी की और 37 गेंदों पर नाबाद 47 रन बनाए। इस दौरान स्‍काई ने 5 चौके और 1 छक्‍का भी लगाया। सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों पर 31 रन कूट दिए। उपकप्‍तान शुभमन गिल ने 7 गेंदों पर 10 रन और तिलक वर्मा ने 31 गेंदों पर 31 रन बनाए। शिवम दुबे ने 7 गेंदों पर नाबाद 10 रन की पारी खेली।

कुलदीप ने चटकाए 3 विकेट

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी पाकिस्‍तान टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए थे। साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्‍यादा 40 रन बनाए। उनके अलावा शाहीन शाह अफरीदी ने 16 गेंदों पर नाबाद 33 रन की पारी खेली। भारत की ओर से चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 3 विकेट चटकाए। अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह को 2-2 सफलताएं मिलीं। हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती की झोली में 1-1 विकेट आया।

यह भी पढ़ें- No Handshake Controversy: हाथ नहीं मिलाया तो भड़क उठा पाकिस्तानी कप्तान, क्या Team India पर अब लगेगा जुर्माना?

यह भी पढ़ें- Suryakumar Yadav Birthday: अपने जन्मदिन पर सूर्या ने दिया जीत का तोहफा, हथौड़ा गांव में मना जश्न

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।