विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: 'बस बहुत हो गया' मोहम्मद सिराज की कटी जेब तो ICC पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर, अगले टेस्ट को लेकर दे डाली नसीहत

Published: Tue, 10 Dec 2024 04:00 PM (IST)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड के बीच ...और पढ़ें

मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड के बीच एडिलेड में हो गई थी लड़ाई
मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड के बीच एडिलेड में हो गई थी लड़ाई

HighLights

  1. IND vs AUS: पूर्व भारतीय क्रिकेटर को पसंद नहीं आया आईसीसी का फैसला
  2. IND vs AUS: मोहम्मद सिराज पर जुर्माना लगाने को लेकर की आलोचना
  3. IND vs AUS: एडिलेड टेस्ट में सिराज और हेड के बीच हो गई थी लड़ाई

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर आईसीसी ने एडिलेड टेस्ट मैच में ट्रेविस हेड के साथ हुई जुबानी जंग के बाद जुर्माना लगाया है। सिराज पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। हालांकि, हेड को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। आईसीसी के इस कदम के बाद भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था को आड़े हाथों लिया है। हरभजन ने साथ ही 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन में शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच को लेकर सलाह भी दी है।

हेड और सिराज के बीच एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में जुबानी जंग देखने को मिली थी। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हेड को सिराज ने शानदार यॉर्कर गेंद पर बोल्ड कर दिया था। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। आईसीसी ने सोमवार को इस मामले में अपना फैसला सुनाया था और सिराज पर जुर्माना लगाया था। हेड को आईसीसी ने चेतावनी देकर छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: विराट कोहली करेंगे डॉन ब्रैडमैन के 76 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी, जो एडिलेड में नहीं हुआ वो ब्रिस्बेन में होकर रहेगा!

ज्यादा सख्त कदम

भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन को लगता है कि इस तरह की चीजें मैदान पर होती रहती हैं और आईसीसी ने इस मामले में सिराज के खिलाफ ज्यादा सख्त रवैया दिखाया है। हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि आईसीसी खिलाड़ियों पर ज्यादा सख्त हो गई। इस तरह की चीजें मैदान पर होती रहती हैं। जाहिर है, जो हो गया उसे छोड़कर आगे बढ़ो। खिलाड़ियों ने पैचअप कर लिया है और एक दूसरे से बात कर ली है।"

उन्होंने कहा, "आईसीसी ने आईसीसी होते हुए खिलाड़ियों को सजा दी है। इसे अब अलग रखो और आगे बढ़ो। अब ब्रिस्बेन पर ध्यान दो। इन सभी विवादों को छोड़कर क्रिकेट पर फोकस करना चाहिए। बस बहुत हो गया।"

सिराज ने हेड को कहा था झूठा

एडिलेड टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद हेड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिराज के व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की थी और कहा था कि आउट होने के बाद उन्होंने सिराज की तारीफ की थी, लेकिन भारतीय गेंदबाज ने उनसे अपशब्द कहे थे। अगले दिन सिराज ने इस मामले पर अपना पक्ष रखा था और हेड को झूठा बताया था। सिराज ने कहा था कि हेड ने उनकी तारीफ नहीं की थी और ये बात वीडियो देखकर साफ समझ आती है।

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: विराट कोहली ने गाबा टेस्ट मैच से पहले उठाया बहुत बड़ा कदम, नेट्स पर दिखी झलक, जानिए पूरा मामला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।