विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: सुनील गावस्‍कर पर भड़के Virat Kohli के कोच! बोले- दूसरों को भी सुझाव दें

Published: Wed, 18 Dec 2024 12:53 AM (IST)

IND vs AUS बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी 2024 का तीसरा टेस्‍ट मैच गाबा में खेला जा रहा है। मुकाबले के 4 ...और पढ़ें

विराट कोहली ने पहली पारी में बनाए 3 रन। इमेज- बीसीसीआई
विराट कोहली ने पहली पारी में बनाए 3 रन। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. गावस्कर ने कहा था कि सचिन की सिडनी की पारी से सीखें विराट
  2. बल्लेबाज के बचपन के कोच इससे खुश नहीं
  3. गाबा टेस्‍ट की पहली पारी में विराट ने बनाए 3 रन

 पीटीआई, नई दिल्ली: सुनील गावस्कर ने रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे विराट कोहली को सिडनी में सचिन तेंदुलकर की 241 रन की ऐतिहासिक पारी का अनुसरण करने की सलाह दी जिसमें उन्होंने एक भी कवर ड्राइव नहीं खेला था लेकिन इस सलाह को भारत के मौजूदा स्टार बल्लेबाज के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने खारिज कर दिया और वह इस सुझाव से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं।

गावस्‍कर एक महान प्‍लेयर

कोहली के पूर्व कोच ने कहा, "सुनील गावस्कर एक महान खिलाड़ी रहे हैं और उनके सुझावों का हमेशा स्वागत है लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह दूसरों को भी उनकी बल्लेबाजी के बारे में सुझाव देंगे। वह 2008 से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। दो पारियों के आधार पर यह कहना अनुचित होगा कि वह फॉर्म से बाहर हैं। वह इस श्रृंखला में पहले ही शतक बना चुके हैं। कितने खिलाड़ियों ने सीरीज में शतक बनाया है?"

विराट कोहली की वापसी पर बोले

राजकुमार ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मुझे आंकड़ों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन वह जिस तरह का खिलाड़ी है, वह वापसी करेगा। मुझे लगता है कि वह इतना अच्छा खिलाड़ी है कि उसे कुछ भी कहने या आलोचना करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह भारतीय क्रिकेट इतिहास का लगातार सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी रहा है।"

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: भारत की जीत, हार और ड्रॉ! गाबा में कैसे तीनों नतीजे हैं पॉसिबल; जानें सभी सिनेरियो

राजकुमार ने बताया कि उन्होंने कोहली से बात की थी लेकिन उन्होंने ज्यादा जानकारी देने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा, हम एक-दूसरे से बात कर रहे हैं और हमने कुछ ऐसी बातें की हैं जो मैं सार्वजनिक रूप से नहीं कहूंगा। लेकिन वह काफी परिपक्व खिलाड़ी है और जानता है कि वह कहां गलत कर रहा है। वह वापसी करेगा और आप इसे इसी श्रृंखला में ही देख पाएंगे।

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: गाबा में आखिरी दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल? बारिश बचा पाएगी टीम इंडिया की लाज!