विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh: स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में महिला अधिकारी संग दुष्‍कर्म, तीन गिरफ्तार, एक फरार की तलाश जारी

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Sun, 23 Oct 2022 12:57 PM (IST)Updated: Sun, 23 Oct 2022 01:05 PM (IST)

घटना को तीन आरोपियों ने मिलकर अंजाम दिया जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। इस सिलसिले में तीन की गिरफ्तारी ...और पढ़ें

छिपछिपी गांव के स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में महिला अधिकारी संग दुष्‍कर्म
छिपछिपी गांव के स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में महिला अधिकारी संग दुष्‍कर्म

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के नवगठित एमसीबी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी -भरतपुर) जिले के एक उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में एक कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के साथ शुक्रवार को सामूहिक दुष्‍कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना को तीन आरोपियों ने मिलकर अंजाम दिया, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। बताया गया है कि स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र के अंदर दुष्‍कर्म की घटना को नाबालिग ने अंजाम दिया और इस दौरान अन्‍य दो आरोपियों ने उसका साथ दिया। घटना के वक्‍त युवती के हाथ-पैर बंधे हुए थे।

जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ स्थित ग्राम छिपछिपी के झगराखांड थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के समय में मौके पर युवती अकेले मौजूद थी। इस घटना के सिलसिले में अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया जबकि एक आरोपित अभी भी फरार है।

Mumbai News: रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना आई सामने, सौतेला पिता और मामा बच्ची से डेढ़ साल से कर रहे थे बलात्कार

मनेद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के एएसपी निमेश बरैया के अनुसार, 'पीड़ित ने एफआइआर दर्ज कराया था जिसके आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक फरार है जिसे पकड़ने का प्रयास जारी है। उन्‍होंने कहा, घटना के वक्त पीड़िता स्वास्थ्य केंद्र में अकेली थी। आरोपी वहां पहुंचे और उसे जबरन बांध दिया। इनमें से एक आरोपी ने किया दुष्‍कर्म किया, जबकि 2 अन्य ने उसका साथ दिया।'

झगराखांड थाना प्रभारी दीपेश सैनी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि पीड़िता ग्राम पंचायत पाराडोल की रहने वाली है। वह यहां छिपछिपी के उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में रोजाना पांच किलोमीटर का सफर तय कर सुबह दस बजे ड्यूटी करने के लिए आती है।

उन्‍होंने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पूर्व माध्यमिक शाला, आंगनबाड़ी और ग्राम पंचायत भवन भी है। लेकिन दिवाली की छुट्टियाें के चलते स्कूल और आंगनबाड़ी बंद हैं। सरपंच अंगद सिंह ने बताया कि इस दिन वह और सचिव भी दोपहर के करीब बारह या एक बजे कार्यालय में ताला लगाकर घर चले गए थे। आरोपियों ने इसी मौके का फायदा उठाया। 

शुक्रवार को दोपहर के करीब तीन बजे तीन आरोपी उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और आकर जबरदस्‍ती नर्स के हाथ-पैर बांध दिए। इस दौरान सिर्फ नाबालिग ने ही युवती के साथ दुष्‍कर्म किया, जबकि बाकी दो उसके साथ वहीं मौजूद रहे। इन दोनों सहयोगियों के नाम रामकुमार और ओमप्रकाश है। घटना का वीडियो बनाने के लिए किसी एक से मोबाइल मंगाकर उसका वीडियो भी बनाया। पुलिस ने मोबाइल देने वाले शख्‍स को भी आरोपितों की सूची में रखा है। बता दें कि घटना में नाबालिग 

Rajasthan News: राजस्थान उच्च न्यायालय ने बच्चा पैदा करने के लिए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित को दिया 15 दिन का पैरोल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।