विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai News: रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना आई सामने, सौतेला पिता और मामा बच्ची से डेढ़ साल से कर रहे थे बलात्कार

By Vinay Kumar TiwariEdited By:
Published: Fri, 21 Oct 2022 09:59 PM (IST)

Mumbai News घटना का पता गुरुवार शाम को चला। उस समय वर्ली पुलिस के अधिकारी गश्त कर रहे थे इसी ...और पढ़ें

Mumbai News: गश्त के दौरान पुलिस ने लड़की को सदमे की स्थिति में पाया।
Mumbai News: गश्त के दौरान पुलिस ने लड़की को सदमे की स्थिति में पाया।

मुंबई, एजेंसी। Mumbai News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। वर्ली पुलिस ने एक 13 साल की लड़की के सौतेले पिता और मामा को उसके साथ डेढ़ साल से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ये कार्रवाई स्वत: संज्ञान लेते हुए की है। पहले इन दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई उसके बाद इनको गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना का पता गुरुवार शाम को चला। उस समय वर्ली पुलिस के अधिकारी गश्त कर रहे थे, इसी दौरान नाबालिग लड़की को घूमते हुए देखा गया, पुलिस टीम ने जब लड़की को देखा उस समय वो सदमे की स्थिति में थी। पुलिस टीम लड़की की स्थिति को देखकर ये समझ गई कि उसके साथ ठीक नहीं हुआ है।

उसके बाद टीम उसे अपने साथ थाने ले आई, उसे विश्वास में लेकर शांत कराया उसके बाद उससे पूछताछ की। लड़की ने पेट्रोलिंग टीम में शामिल महिला पुलिसकर्मी ने लड़की की विश्वास में लेकर उससे पूछताछ की, उसके बाद लड़की की बताई बातों को सुनकर वो भी हैरान रह गई।

महिला पुलिस कर्मी को उस लड़की ने बताया कि उसके पिता सौतेले हैं। सौतेले पिता और उसके मामा नवंबर 2020 से उसके साथ रेप कर रहे थे। ये पता चलने के बाद पुलिस ने लड़की को बीवाईएल नायर अस्पताल भेज दिया, जहां उसका मेडिकल कराया गया, इस बीच पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। .

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि महिला पुलिस कांस्टेबल की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की जाए, जो उस पुलिस टीम के साथ थी। चूंकि दोनों आरोपी पीड़िता के करीबी रिश्तेदार हैं, इसलिए उसके अन्य रिश्तेदार उस पर दबाव बना सकते थे ताकि दोनों को बचाया जा सके। अधिकारियों ने कहा कि वे सबूतों को नष्ट भी कर सकते हैं क्योंकि पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

अपराध दर्ज होने के तुरंत बाद वर्ली पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया, उन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। उन पर बलात्कार से संबंधित आरोपों और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (POCSO) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वर्ली थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल कोली ने इस तरह का अपराध होने और थाने में मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।