विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आरक्षण पर हंगामा, भाजपा के 11 विधायक निलंबित; तीन बार स्थगित हुई सदन की कार्यवाही

By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
Published: Tue, 03 Jan 2023 03:12 AM (IST)

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आरक्षण पर जमकर हंगामा हुआ। भाजपा के 11 विधायकों को निलंबित कर दिया। विपक्षी विधायकों ने क्वांटिफाइबल ...और पढ़ें

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आरक्षण पर हंगामा, भाजपा के 11 विधायक निलंबित
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आरक्षण पर हंगामा, भाजपा के 11 विधायक निलंबित

रायपुर, राज्य ब्यूरो। छत्तीसगढ़ में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन आरक्षण के मुद्दे पर सत्त्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच जमकर बहस हुई। सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी विधायक जब गर्भगृह में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे, तो अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने 11 विधायकों को निलंबित कर दिया। वहीं, सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी।

धरने पर बैठे भाजपा विधायक 

सदन में विपक्ष ने क्वांटिफाइबल डाटा आयोग की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखने की मांग की। सरकार की तरफ से जब इसका कोई जवाब नहीं आया तो हंगामा शुरू हो गया। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सदन की कार्यवाही पहले दस मिनट, फिर पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी। कार्यवाही जब तीसरी बार शुरू हुई तो विपक्षी विधायक गर्भगृह में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। निलंबन के बाद भाजपा के विधायक गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गए।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh News: एसपी पर जानलेवा हमला, सिर पर लगी गंभीर चोट, अस्‍पताल में भर्ती

मरकाम ने साधा निशाना, तब शुरू हुआ हंगामा

कांग्रेस विधायक व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने शून्यकाल में आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के दबाव में राज्यपाल आरक्षण संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं कर रही हैं। इसका विपक्ष के विधायकों ने विरोध किया। विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि शून्यकाल में मरकाम नहीं बोल सकते। इसके बाद सत्त्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया।

ये विधायक निलंबित

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, डॉ. रमन सिंह, धरमलाल कौशिक, बृजमोहन अग्रवाल, ननकीराम कंवर, अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा, केएम बांधी, रजनीश ¨सह, डमरूधर पुजारी और रंजना साहू।

कांग्रेस की आज जन अधिकार रैली

आरक्षण संशोधन विधेयक पर राज्यपाल से हस्ताक्षर करने की मांग को लेकर कांग्रेस मंगलवार को जन अधिकार रैली निकालेगी। इसमें करीब एक लाख कांग्रेसी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में सभा केबाद राजभवन तक पैदल मार्च करेंगे।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के जशपुर नगर में चंगाई सभा का आयोजन कर मतांतरण कराने के आरोप में 14 गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।