Chhattisgarh: भरतपुर जिले में तेंदुए का आतंक, महिला को बनाया अपना शिकार, वन विभाग की कोशिशें हो रही है नाकाम
छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में इन दिनों एक आदमखोर तेंदुए ने आतंक मचा रखा है । तेंदुए को पकड़ने का वन विभाग लगातार प्रयास कर रहा है मगर अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। मंगलवार को तेंदुए ने एक महिला को अपना शिकार बना लिया।

छत्तीसगढ़, रायपुर: छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में इन दिनों एक आदमखोर तेंदुए ने आतंक मचा रखा है । तेंदुए को पकड़ने का वन विभाग लगातार प्रयास कर रहा है मगर अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। मंगलवार को तेंदुए ने एक महिला को अपना शिकार बना लिया। शौच के लिए महिला घर के नजदीक गई थी,उसी दौरान तेंदुए ने उस पर आक्रमण कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
तेंदुए ने महिला को बनाया अपना शिकार
घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे। टीम ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने प्रेरित किया। इलाके में यह तेंदुए की आक्रमण की पहली घटना नहीं है। आदमखोर तेंदुए ने दिसंबर महीने में जंगल में एक महिला को शिकार बनाते हुए उसकी जान ले ली थी। इसके बाद घर के बाहर खेल रहे एक आठ साल के बच्चे की गर्दन को दबोचकर ले जाने का भी प्रयास भी किया था। घायल बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
तेंदुए को पकड़ने की कोशिश नाकाम
जानकारी के अनुसार तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है लेकिन उसमें सफलता नहीं मिल पा रही है कुछ दिन पहले ही तेंदुआ जिस क्षेत्र में विचरण कर रहा था वहां पिंजरा लगाकर रखा गया था उस पिंजरे में एक बकरे को भी बांधकर रखा गया था ताकि शिकार के उद्देश्य से तेंदुआ पिंजरे तक आए और बकरे को निशाना बनाए तो उसे पिंजरे में फंसा कर पकड़ लिया जाए लेकिन वन विभाग की इस अभियान को भी सफलता नहीं मिली। तेंदुआ अभी भी आसपास के आबादी क्षेत्रों के नजदीक विचरण कर रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।