Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छत्तीसगढ़ का सबसे बुजुर्ग हाथी 'सिविल बहादुर' ने दुनिया को कहा अलविदा, 72 साल की उम्र में हुई मौत

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Tue, 03 Jan 2023 11:52 AM (IST)

    छत्तीसगढ़ का सबसे बुजुर्ग हाथी सिविल बहादुर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। सिविल बहादुर की 72 साल की उम्र में मौत हो गई। कुसमी के सिविलदाग ग्राम में पकड़े जाने के कारण इसका नामकरण सिविल बहादुर रखा गया था।

    Hero Image
    छत्तीसगढ़ का सबसे बुजुर्ग हाथी 'सिविल बहादुर' ने दुनिया को कहा अलविदा, 72 साल की उम्र में हुई मौत

    छत्तीसगढ़, रायपुर: छत्तीसगढ़ का सबसे बुजुर्ग हाथी 'सिविल बहादुर' ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 'सिविल बहादुर' की 72 साल की उम्र में मौत हो गई। कुसमी के सिविलदाग ग्राम में पकड़े जाने के कारण इसका नामकरण 'सिविल बहादुर' रखा गया था। उम्र संबंधी बीमारियों के कारण हाथी कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। मंगलवार सुबह हाथी पुनर्वास केंद्र रामकोला में इसकी मौत हो गई। 44 साल पहले अविभाजित सरगुजा जिले के कुसमी वन परिक्षेत्र के सिविलदाग में इस हाथी को पकड़ा गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'सिविल बहादुर' ने दुनिया को कहा अलविदा

    जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर से वन विभाग के उच्चाधिकारी हाथी रेस्क्यू सेंटर के लिए रवाना हो गए है। वन विभाग उसके पोस्टमार्टम की तैयारी कर रहा है ताकि मौत का कारण और स्पष्ट हो सके। बताया जा रहा है कि विभाग सम्मान के साथ हाथी का अंतिम संस्कार करेगा। वन क्रमियों ने बताया कि 1988 में यह हाथी पहले कुसमी क्षेत्र में घुसा था। कई दिनों तक इसी क्षेत्र में यह रूक गया था। शेष हाथी भी आ गए थे। तब इसे रस्सा से फंसाकर पकड़ लिया गया था। तब से यह वन विभाग की देखरेख में भी रह रहा था। आज 72 साल की उम्र में 'सिविल बहादुर' ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

    उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित था हाथी

    'सिविल बहादुर' को सबसे उम्रदराज हाथी माना जा रहा है जो पांच वर्षो से तमोर पिंगला अभ्यारण्य के रेस्क्यू सेंटर में रह रहा था। सिविल बहादुर पूर्व में तमोर पिंगला के हाथी कैम्प में रहता था जिसके बाद उसे अचानकमार ले जाया गया था। वर्ष 2017 में उसे फिर से तमोर पिंगला के रेस्क्यू सेंटर में लाकर रखा गया था जहां वह वन अमला और महावतों की निगरानी में था। बढ़ती उम्र के साथ उसके शरीर में कुछ दिक्कतें शुरू हो गईं थीं और दो दिन से पेशाब और शौच भी ठीक से नहीं कर पा रहा था । स्थानीय चिकित्सक उसका इलाज कर रहे थे और विशेषज्ञ चिकित्सकों से सलाह भी ले रहे थे।

    सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

    इस बीच मंगलवार को सुबह उसकी मौत हो गई जिसके बाद रेस्क्यू सेंटर परिवार सन्नाटा पसर गया और गमगीन स्थिति बन गई क्योंकि वह सबसे पुराना साथी था तथा कर्मचारी ज्यादा समय उसी के साथ व्यतीत करते थे। बरहाल विभाग उसके पोस्टमार्टम की तैयारी कर रहा है ताकि मौत का कारण और स्पष्ट हो सके। बताया जा रहा है कि विभाग सम्मान के साथ 'सिविल बहादुर' का अंतिम संस्कार करेगा।

    यह भी पढ़ें: गृहमंत्री अमित शाह 7 जनवरी को छत्‍तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे, आकांक्षी जिलों में जारी योजनाओं की करेंगे समीक्षा

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आरक्षण पर हंगामा, भाजपा के 11 विधायक निलंबित; तीन बार स्थगित हुई सदन की कार्यवाही