विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG News: आदिवासी सम्मेलन में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान, पादरियों के सामने की गईं आपत्तिजनक टिप्पणियां

By Aditi ChoudharyEdited By:
Published: Sun, 18 Sep 2022 09:22 AM (IST)

CG News जशपुर नगर में आदिवासी एकता परिषद के अधिवेशन में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने ...और पढ़ें

CG News: आदिवासी सम्मेलन में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान, पादरियों के सामने की गईं आपत्तिजनक टिप्पणियां
CG News: आदिवासी सम्मेलन में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान, पादरियों के सामने की गईं आपत्तिजनक टिप्पणियां

रायपुर, जागरण नेटवर्क। छत्तीसगढ़ के जशपुर नगर में आदिवासी एकता परिषद के अधिवेशन में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है। अधिवेशन में राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ भी विवादित बयान दिए गए। इस आयोजन में पांच से अधिक पादरियों की मौजूदगी ने मामले को और गंभीर बना दिया। सोशल मीडिया पर आदिवासी एकता परिषद के अधिवेशन का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

भाजपा ने कार्रवाई की मांग की

भाजपा सहित विभिन्न संगठनों की तरफ से सिटी कोतवाली सहित अन्य थानों में शिकायतें दर्ज कराई गई। विवादास्पद बयानबाजी को लेकर आदिवासी नेता प्रेम कुमार गेडाम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पर दबाव बढ़ता जा रहा है। चार सितंबर की घटना पर कार्रवाई के लिए जशपुर नगर की पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के प्रमाणिकता की जांच के लिए फेसबुक को पत्र लिखा है।

यह भी पढ़ें- CG News: 90 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला, PACL Chitfund कंपनी के दो डायरेक्टरों की कोर्ट में पेशी

रामायण के पात्रों पर विवादित बयान

इंटरनेट मीडिया के माध्यम से प्रसारित करीब पौने दो घंटे के वीडियो में दिख रहा है कि नागपुर निवासी प्रेम कुमार गेडाम भगवान राम, हनुमान, माता अंजनी व रामायण को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत सहित कई महत्वपूर्ण लोगों के खिलाफ भी विवादास्पद टिप्पणी की। अपने इस भाषण में प्रेम कुमार ने स्वतंत्रता, संविधान और न्यायपालिका के खिलाफ भी जमकर बोला है।

यह भी पढ़ें-Chhattisgarh Politics: सीएम बघेल ने कहा- गांधीगिरी का इससे अच्छा उदाहरण क्या हो सकता है?

पुलिस को फेसबुक के जवाब का इंतजार

मामले को लेकर एसपी डी रविशंकर ने बताया कि फेसबुक से एक सप्ताह के अंदर जवाब आने की संभावना है। उसी आधार पर गिरफ्तारी का निर्णय लिया जाएगा। इधर, वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल होने के बाद जिले में हंगामा मचा हुआ है। भाजपा के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सिटी कोतवाली, जशपुरनगर, सन्ना, कांसाबेल, बगीचा, कुनकुरी थाना में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। भाजपा ने अधिवेशन में शामिल सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही देश की न्यायपालिका, राष्ट्रपति और राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ की गई टिप्पणी के मामले में गेडाम के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का अपराध दर्ज किए जाने की मांग की है।