विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG News: CM भूपेश बघेल ने की ओबीसी और EWS वर्ग के लोगों से क्वांटिफायबल डाटा आयोग के जनगणना सर्वेक्षण में भाग लेने की अपील

By JagranEdited By: Aditi Choudhary
Published: Mon, 26 Sep 2022 07:45 PM (IST)

CG News छत्तीसगढ़ की कुल जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों की पहचान ...और पढ़ें

CM भूपेश बघेल ने की ओबीसी और EWS वर्ग के लोगों से जनगणना सर्वेक्षण में भाग लेने की अपील
CM भूपेश बघेल ने की ओबीसी और EWS वर्ग के लोगों से जनगणना सर्वेक्षण में भाग लेने की अपील

रायपुर, जागरण डिजिटल डेस्क। छत्तीसगढ़ की कुल जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) के लोगों की पहचान की कवायद शुरू है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) वर्ग के सभी लोगों से क्वांटिफायबल डाटा आयोग (Quantifiable Data Commission) के सर्वेक्षण में भाग लेने अपील की है। राज्य के ओबीसी और ईडब्लूएस वर्गों की गणना के लिए प्रदेश में क्वांटिफायबल डाटा आयोग द्वारा सर्वेक्षण किए जा रहे हैं।

आखिरी तारीख से पहले करा लें पंजीयन

बता दें कि क्वांटिफायबल डाटा आयोग द्वारा वेब पोर्टल cgqdc.in के माध्यम से यह सर्वेक्षण किया जा रहा है। सर्वेक्षण के लिए पंजीयन हेतु माप-अप राउंड के तहत पोर्टल को आखिरी बार 17 अक्टूबर तक खोला गया है। राज्य के लोग अपने नजदीकी ग्राम पंचायत, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत या नगर निगम के जोन कार्यालय में जाकर इसके लिए पंजीयन किया जा सकता है। अब आवेदक सीजीक्यूडीसी (CGQDC) के जरिए आनलाईन पंजीकरण और अपने से संबंधित जानकारियां 17 अक्टूबर तक अपलोड कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- CG News: CM भूपेश बघेल ने अमित शाह को लिखा पत्र, 2जी एथेनॉल रिफाइनरी की स्थापना के लिए निर्देश जारी करने का किया अनुरोध

सीएम ने की राज्यवासियों से जानकारी देने की अपील

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओबीसी और ईडब्लूएस वर्ग के लोगों से अपील की है कि वे अपने और अपने परिवार की आवश्यक जानकारी क्वांटिफायबल डाटा आयोग के पोर्टल पर जरूर दर्ज करवाएं। अब तक प्राप्त डाटा की समीक्षा से पता चला है कि दोनों वर्गों के बहुत से लोगों ने सर्वेक्षण में भाग नहीं लिया है। ऐसे लोगों को सर्वेक्षण में भाग लेने का मौका देने के लिए 17 अक्टूबर तक पोर्टल को खोला गया है।

यह भी पढ़ें- तुंहर सरकार तुंहर द्वार: घर बैठे ही लोगों को मिला लगभग 13 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लायसेंस