विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तुंहर सरकार तुंहर द्वार: घर बैठे ही लोगों को मिला लगभग 13 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लायसेंस

By JagranEdited By: Aditi Choudhary
Published: Sat, 24 Sep 2022 01:43 PM (IST)

Chhattisgarh के परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार‘ के सुव्यवस्थित संचालन के लिए लगातार निगरानी कर रहे हैं। ...और पढ़ें

घर बैठे ही लोगों को मिला लगभग 13 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लायसेंस
घर बैठे ही लोगों को मिला लगभग 13 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लायसेंस

रायपुर, जागरण डिजिटल डेस्क। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा नई सुविधा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ का कुशलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसके तहत जून 2021 से अब तक 12 लाख 94 हजार 774 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लायसेंस आवेदकों के घर भेजे जा चुके हैं। इनमें 8 लाख 68 हजार 527 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और 4 लाख 26 हजार 247 ड्राइविंग लायसेंस शामिल हैं।

घर बैठे परिवहन संबंधी सेवाओं का लाभ

परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार‘ के सुव्यवस्थित संचालन के लिए लगातार निगरानी कर रहे हैं। परिवहन विभाग द्वारा संचालित ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार‘ योजना लोगों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इसमें लोगों को परिवहन संबंधी 22 सेवाएं उनके घर के द्वार पर पहुंचाकर दी जा रही है। जन केन्द्रित इस सुविधा के अंतर्गत लोगों को अब बार-बार परिवहन विभाग का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। इससे आवेदकों के धन और समय दोनों की ही बचत हो रही है।

यह भी पढ़ें- CG News: खेल मंत्री उमेश पटेल ने छत्तीसगढ़ सीएम ट्रॉफी के बी कैटेगरी चैलेंजर्स के विजेताओं को किया सम्मानित

परिवहन विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन

परिवहन विभाग ने बताया कि ‘तुंहर सरकार, तुंहर द्वार’ सेवा को और अधिक सुलभ बनाने के लिए विभाग द्वारा एक हेल्पलाईन नम्बर 75808-08030 जारी किया गया है, जो सभी कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक कार्य करते हुए जानकारी प्रदान करता है।

इसके अलावा आवेदक ई-मेल आईडी cgparivahandispatch@gmail.com पर मेल भेजकर भी अपनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उक्त हेल्पलाइन नम्बर पर फोन करके आवेदक अपने ड्रायविंग लाइसेंस और पंजीयन प्रमाण पत्र के प्रेषण संबंधी समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अभी औसतन प्रतिदिन 100 काल आ रहे हैं। जिसमें मुख्य रूप से ड्रायविंग लाइसेंस एवं पंजीयन प्रक्रिया, टैक्स और फीस संबंधी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- International Deaf Day 2022: बहरेपन से पीड़ित लोगों को मिला नया जीवन, 1699 की माइनर और 82 मरीजों की हुई मेजर सर्जरी