विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG News: CM बघेल ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, जनता की समस्याओं के त्वरित निपटारे का दिया आदेश

By Aditi ChoudharyEdited By:
Published: Tue, 20 Sep 2022 05:52 PM (IST)

CG News मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को बालोद जिले के दल्लीराजहरा के सिटिजन क्लब में जिलाधिकारियों की समीक्षा बैठक ...और पढ़ें

CM बघेल ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, जनता की समस्याओं के त्वरित निपटारे का दिया आदेश
CM बघेल ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, जनता की समस्याओं के त्वरित निपटारे का दिया आदेश

रायपुर, जागरण डिजिटल डेस्क। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को बालोद जिले के दल्लीराजहरा के सिटिजन क्लब में जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर योजनाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सीएम ने अधिकारियों को अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने का आदेश दिया। साथ ही उन्होंने जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर व्यवस्थाएं और पंचायती राज प्रतिनिधियों को उनका अधिकार दिए जाने को लेकर भी चर्चा की।

सीएम ने कहा- जनता को न दें शिकायत का मौका 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की बेहतरी के लिए प्राथमिकता से कार्य करें और किसी तरह की शिकायत का मौका न दें। उन्होंने नगर पंचायत डौंडीलोहारा में टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए बालोद मार्ग पर जुझारा नाला के पास स्पीड ब्रेकर और संकेतक लगाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शाला भवनों का समय पर मरम्मत किया जाए। इसके लिए राज्य स्तर पर 500 करोड़ रुपए जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। स्कूलों में आधारभूत संसाधनों की कमी नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- CG News: CM भूपेश बघेल ने डौंडीलोहारा की जनता को 159 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात

सीएम ने शिक्षा पर दिया विशेष जोर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों से कहा कि मध्यान्ह भोजन भी मेन्यू के अनुसार ही बनाए जाएं। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल आज छत्तीसगढ़ की पहचान बन चुकी है। सीएम ने यहां गरीब बच्चों के प्रवेश को लेकर नियमों का पालन करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा की लॉटरी सिस्टम से ही प्रवेश दिया जाए।

जनता की समस्याओं का समय पर हो समाधान

मुख्यमंत्री ने अंचल में मिली शिकायतों के आधार पर अघोषित बिजली कटौती की स्थिति पर लगाम लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी आम जनता के कार्यों को प्राथमिकता से करें। स्थानीय नगर पालिका प्रशासन को नगर में आवश्यक साफ सफाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जो कार्य जनता की आवश्यकता को पूर्ण करें, उसे समय पर पूरा किया जाए। सीएम की समीक्षा बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, मुख्यमंत्री के सचिव अंकित आनंद, कमिश्नर महादेव कांवरे, कलेक्टर गौरव सिंह और जिला अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें - 70 फीट ऊंचे बिजली के टावर पर चढ़े युवक ने दी आत्‍महत्‍या की धमकी, एक घंटे तक चला ड्रामा