विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh: मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों के लिए सहा दर्द, हंसते-हंसते लगवाए सोटें, देखें वीडियो

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Tue, 25 Oct 2022 12:49 PM (IST)

मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल हर साल इस लोक अनुष्‍ठान में हिस्‍सा लेते हैं। प्रदेश में दिवाली के मौके पर गौरी-गौरा के ...और पढ़ें

मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों के लिए हंसते-हंसते लगवाए सोटें
मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों के लिए हंसते-हंसते लगवाए सोटें

रायपुर, एजेंसी। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) दिवाली के अगे दिन यानि कि आज सुबह दुर्ग जिले (Durg) के पाटन ब्‍लाक (Patan) के जंजगिरी गांव (janjgiri) और कुम्‍हारी (Kumhari) पहुंचे। यहां उन्‍होंने गौरा गौरी (Gaura Gauri) का पूजन कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। 

यहां ऐसी परंपरा है कि पूजा वाले दिन सोटें का प्रहार सहने से अनिष्‍टता टलती है और खुशहाली आती है इसलिए उन्‍होंने भी अपने राज्‍य के नागरिकों की खातिर सोटें की मार खाई। हालांकि, यह कोई पहली दफा नहीं है, बल्कि वह हर साल यहां दर्शन-पूजन के लिए आते हैं।

छत्तीसगढ़ में दीपावली के मौके पर गौरी-गौरा पूजन का है विशेष महत्व, जानें- दिलचस्प बातें

जंजगिरी पहुंचकर उन्‍होंने सबसे पहले लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। चौक पर गौरा गोरी के मंदिर के समीप जाकर पूजा की और सोटें लगवाए। बीरेंद्र ठाकुर (Birendra Thakur) ने मुख्‍यमंत्री के हाथों पर सोटें (Getting whipped) से प्रहार किया। इससे पहले वह उनके पांव छुए और फिर उनके हाथों पर सोटें से प्रहार करना शुरू किया।

Chhattisgarh Politics: अबकी दिवाली ईडी की उपस्थिति से मिठाइयों तक सिमट गया व्यवहार

इससे एक दिन पहले दिवाली मनाने के लिए मुख्‍यमंत्री अपने गृह ग्राम कुरूदडीह (Kuruddih) पहुंचे हुए थे। यहां उन्होंने सपरिवार विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गांव की महिलाओं द्वारा प्रस्तुत सुआ नृत्य का भी आनंद लिया।

Chhattisgarh: माता कौशल्या का धाम हुआ दीयों से रोशन, सीएम बघेल के नेतृत्व राम वन गमन को किया जा रहा विकसित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।