विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर संवरेंगे बिगड़े बांस के वन; रबी फसलों के प्रमाणित बीज की विक्रय दरें निर्धारित

By JagranEdited By: Aditi Choudhary
Published: Sat, 24 Sep 2022 02:17 PM (IST)

बिगड़े बांस वनों के सुधार योजना के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में 78 करोड़ 17 लाख रूपए के बजट का प्रावधान ...और पढ़ें

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर संवरेंगे बिगड़े बांस के वन; रबी फसलों के प्रमाणित बीज की विक्रय दरें निर्धारित
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर संवरेंगे बिगड़े बांस के वन; रबी फसलों के प्रमाणित बीज की विक्रय दरें निर्धारित

रायपुर, जागरण डिजिटल डेस्क। छत्तीसगढ़ में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा संचालित बिगड़े बांस वनों के सुधार योजना के अंतर्गत प्रदेश में तीन वर्षों के दौरान 73 हजार 795 हेक्टेयर रकबा में सुधार का कार्य किया गया है। योजना के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में 78 करोड़ 17 लाख रूपए के बजट का प्रावधान किया गया है। इससे बिगड़े बांस के वनों में सुधार कार्य को काफी गति मिलेगी।

बिगड़े बांस वनों के सुधार योजना के अंतर्गत प्रदेश के बंसोड़ों, पानबरेजा परिवारों औस बांस का काम करने वाले हस्तशिल्प कारीगरों को अधिक मात्रा में अच्छा बांस उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वन एवं वनेत्तर क्षेत्रों में बिगड़े बांस वनों का सुधार तथा बांस रोपण का कार्य कराया जाता है। इसके तहत बिगड़े बांस वनों में गुथे हुए बांस के भिर्रों की सफाई कराकर मिट्टी चढ़ाई का कार्य किया जाता है, जिससे अच्छे करले प्राप्त होते है और बांस वनों की उत्पादकता में वृद्धि भी होती है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ की बेटियां भरेगी ऊंची उड़ान, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 'हमर बेटी- हमर मान' अभियान की दी जानकारी

सहकारी समितियों से खरीद सकेंगे रबी फसलों केबीज

छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड द्वारा रबी सीजन 2022-23 की फसलों के प्रमाणित बीज की दरों का निर्धारण किया गया है। कृषक रबी सीजन के लिए किसान अनाज, दलहन, तिलहन फसलों के प्रमाणित बीज सहकारी समितियों से निर्धारित दर पर क्रय कर सकेंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड द्वारा गेहूं के उच्च किस्म के प्रमाणित बीज की दर 3425 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है, जबकि गेहूं की बौनी किस्म के प्रमाणित बीज की कीमत 3400 रूपए प्रति क्विंटल है। इसी तरह प्रति क्विंटल समस्त किस्मों के चना बीज का मूल्य 7500 रूपए, मटर का 8300 रूपए, मसूर का 8000 रूपए, तिवड़ा का 5000 रूपए, सरसो का 7000 रूपए, अलसी का 6000 रूपए, कुसुम का 6500 रूपए तथा मूंगफली की समस्त किस्मों के प्रमाणित बीज का मूल्य 8200 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें- तुंहर सरकार तुंहर द्वार: घर बैठे ही लोगों को मिला लगभग 13 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लायसेंस