विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raipur Crime: इंग्‍लैंड से नवा रायपुर घूमने आये परिवार से 3 लाख की लूट, सीसीटीवी खंगालने में लगी पुलिस

By Jagran NewsEdited By: Babita Kashyap
Published: Thu, 06 Oct 2022 08:16 AM (IST)

इंग्‍लैंड से नवापुर घूमने आए अप्रवासी परिवार से लूट का मामला सामने आया है। लुटेरों ने इनके पास से जेवर ...और पढ़ें

इंग्‍लैंड से छत्‍तीसगढ़ के नवा रायपुर घूमने आया भारतीय मूल का अप्रवासी परिवार लूट का शिकार
इंग्‍लैंड से छत्‍तीसगढ़ के नवा रायपुर घूमने आया भारतीय मूल का अप्रवासी परिवार लूट का शिकार

रायपुर, जागरण आनलाइन डेस्‍क। इंग्‍लैंड से छत्‍तीसगढ़ के नवा रायपुर घूमने आए भारतीय मूल का अप्रवासी परिवार लूट का शिकार हो गया। तीन अज्ञात युवकों ने इन्‍हें डर धमकाकर कीमती सामान लूट लिया, जेवर समेत इनकी कीमत 3 लाख रुपए बतायी गई है।

घटना 27 सितंबर की है, लेकिन पीड़ित परिवार की शिकायत पर बुधवार को राखी थाने में लूट की जगह चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, जल्द ही लुटेरों को पकड़ने में हम कामयाब होंगे।

दोस्‍त के नवा रायपुर घूमने का बनाया प्‍लान 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से विजय भवन, इरेटाचिरा किलिमनूर, तिरुवनंतपुरम ग्रामीण (केरल) के रहने वाले किरण जोशी (36) फिलहाल इंग्लैंड में रहकर आईटी सेक्टर में कार्यरत हैं।

25 सितंबर को वह जापान में रहने वाली अपनी पत्नी मीको शंकर और बेटी अमेलिया शंकर के साथ रायपुर में रहने वाले दोस्त के साथ नवा रायपुर घूमने आए थे।

वे होटल कोर्टयार्ड में रुके थे, उसके बाद 27 सितंबर को दिन में होटल से चेकआउठ कर रात 9 बजे वापस विमान से लौटना था, इस बीच समय बचने पर उन्‍होंने नवा रायपुर घूमने का प्‍लान बनाया।

हनुमान जी के दर्शन करने गए थे

किरण ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि होटल से निकलने के बाद मेफेयर ढाबे पर एक दोस्त की गाड़ी में खाना खाकर हनुमान जी मंदिर पहाड़ी चंपारण के दर्शन करने गए थे। हनुमान मंदिर से लौटने पर बालको मेडिकल अस्पताल के पास सड़क किनारे कार खड़ी कर दी। इसी बीच बेटी का डायपर बदलने के लिए पत्नी कार की डिक्की से डायपर और वैट टिश्यू लेने निकली।

बेटी का डायपर बदलने के लिए उसने उसे गोद में ले रखा था और दोस्‍त ड्राइविंग सीट पर था। इसी बीच पत्‍नी जोर से चिल्‍लायी तो मैं बाहर निकला हमने देखा कि तीन अज्ञात बदमाश उससे गहने और पैसे मांग रहे हैं। बदमाशों ने कार की डिक्‍की से दो सूटकेस निकाले और बाइक पर बैठ फरार हो गए।

सूटकेस में था कीमती सामान

किरण जोशी ने बताया कि सूटकेस में दो लैपटाप, सोने की तीन चेन, बच्चे का सोने का कमर चेन, डायमंड पेंडेंट सोने की चार चूड़ी, सोने का कंगन, कैमरा, कीमोनो जापानी पारंपरिक पोशाक, टेबलेट, सोने की पायल एक जोड़ी और अन्‍य सामान था। पुलिस ने सामान की लिस्‍ट बनाकर देने के लिए कहा है।

घटना के बाद से परिवार दिल्‍ली चला गया। उसके बाद चेन्‍नई में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रिपोर्ट दर्ज करवायी।

यह भी पढ़े-

Mumbai Crime: मुंबई के कुर्ला इलाके में नाले से मिला महिला का शव, बोरी में बांधकर फेंका गया था

नग्‍न साधु को स्‍टील के गिलास पर बिठाया, अनुष्‍ठान की राशि वापस मांगने पर किया अमानवीय कृत्य

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।