विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai Crime: मुंबई के कुर्ला इलाके में नाले से मिला महिला का शव, बोरी में बांधकर फेंका गया था

By AgencyEdited By: Babita Kashyap
Published: Thu, 06 Oct 2022 07:39 AM (IST)

Mumbai Crime मु्ंबई के कुर्ला इलाके के एक नाले से महिला का शव बरामद हुआ है जो बोरी में बंधा ...और पढ़ें

मुंबई के कुर्ला इलाके में एक नाले में बोरी के अंदर महिला का शव मिलने से सनसनी
मुंबई के कुर्ला इलाके में एक नाले में बोरी के अंदर महिला का शव मिलने से सनसनी

मुंबई, एजेंसी। मुंबई (Mumbai ) के कुर्ला इलाके (Kurla Area) में एक नाले में बोरी के अंदर महिला का शव (Deadbody) मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को अपने कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, आगे की जांच की जा रही है।

रस्‍सी से बंधे थे हाथ-पैर

मिली जानकारी के अनुसार महिला की उम्र 25 साल के आसपास बतायी जा रही है, उसे हाथ और पैर रस्‍सी से बंधे हुए थे। जिससे लग रहा है कि नाले में फेंकने से पहले उसकी हत्‍या की गई थी।

राहगीर की पड़ी बोरी पर नजर

दरअसल वहां से गुजर रहे किसी राहगीर की नजर उस बोरी पर पड़ी तो उसने इस बारे में स्‍थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस आसपास के इलाकों से लापता लोगों के बारे में जानकारी एकत्रित कर रही है। जल्‍द ही महिला की पहचान हो जाएगी। इस मामले में अभी इतनी ही जानकारी मिल पायी है, अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

40 वर्षीय माडल का पंखे से लटका मिला शव

गौरतलब है कि बीते कुछ दिन पहले एक 40 वर्षीय माडल का शव मुंबई के अंधेरी इलाके में एक होटल के कमरे से पंखे पर लटका हुआ मिला था। माडल ने रात 8 बजे होटल में चेक इन किया और डिनर के लिए भी आर्डर किया था।

आर्डर लेकर आए स्‍टाफ ने कई बार उसे फोन किया लेकिन उसने न तो दरवाजा खोला और न ही फोन पिक किया। होटल के मैनेजर ने तुरंत घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। जब होटल स्‍टाफ ने पुलिस की मौजूदगी में मास्‍टर चाबी से दरवाजा खोला तो माडल का शव पंखे से लटका मिला।

यह भी पढ़ें-

नग्‍न साधु को स्‍टील के गिलास पर बिठाया, अनुष्‍ठान की राशि वापस मांगने पर किया अमानवीय कृत्य

MP में अब हिंदी में होगी MBBS की पढ़ाई, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे मेडिकल के हिंदी पाठ्यक्रम का शुभारंभ