Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SBI 14,000 से अधिक कर्मचारियों की भर्ती की बना रहा योजना, जानिए क्या है बैंक का बयान

    By Pawan JayaswalEdited By:
    Updated: Tue, 08 Sep 2020 12:30 PM (IST)

    Jobs in SBI एसबीआई ने सोमवार को इस बात पर जोर दिया कि वह परिचालन का विस्तार कर रहा है और उसे लोगों की आवश्यकता है। PC Reuters

    SBI 14,000 से अधिक कर्मचारियों की भर्ती की बना रहा योजना, जानिए क्या है बैंक का बयान

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में अपना करियर बनाने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है। एसबीआई इस साल 14,000 से अधिक कर्मचारियों की भर्ती की योजना बना रहा है। बैंक ने सोमवार को यह जानकारी दी है। यह खबर ऐसे समय में आई है, जब बैंक द्वारा ऑन टेप वीआरएस ‘On Tap VRS’ योजना लाने की चर्चा हो रही है। हालांकि, एसबीआई ने सोमवार को इस बात पर जोर दिया कि वह परिचालन का विस्तार कर रहा है और उसे लोगों की आवश्यकता है। बैंक के बयान के अनुसार, उसकी योजना इस साल 14,000 से अधिक कर्मचारियों को नियुक्त करने की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: (LIC Aadhaar Shila: खास ग्राहकों के लिए है एलआईसी की यह योजना, जानिए प्लान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी)

    बैंक ने अपने बयान में कहा, 'कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस तरह की बात कही गई है कि एसबीआई लागत में कटौती करने और कर्मचारियों की संख्या घटाने के लिए "On Tap VRS" ला रहा है। बैंक एंप्लाय फ्रेंडली है और यह अपने संचालनों को बढ़ाने जा रहा है, जिससे बैंक को लोगों की आवश्यकता है। बैंक इस साल 14,000 से अधिक कर्मचारियों की भर्ती की योजना बना रहा है।'

    बैंक ने आगे कहा, 'एसबीआई में इस समय करीब 2.50 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं। बैंक कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा करने और कर्मचारियों को उनकी जीवन यात्रा में मदद करने के लिए कदम उठाने में हमेशा आगे रहा है। इस पृष्ठभूमि में, उन कर्मचारियों को एक स्थायी समाधान प्रदान करने के बारे में सोचा गया था, जो पेशे में आगे विकास की सीमाओं, आने-जाने की समस्या, स्वास्थ्य से जुडे़ मुद्दों या परिवार की परिस्थिति के कारण अपने पेशे से हटना चाहते हैं।'

    यह भी पढ़ें: (Gold Rate Today: सोने-चांदी में थमा गिरावट का दौर, कीमतों में दर्ज हुआ अच्छा-खासा उछाल)

    बैंक ने अपने बयान में आगे कहा, 'हम देश के बेरोजगार युवाओं को स्किल देने की इच्छा रखते हैं। हम देश में इकलौते बैंक हैं, जो भारत सरकार की राष्ट्रीय प्रशिक्षुता योजना के तहत प्रशिक्षुओं को अपने यहां लेते हैं।'