Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    LIC Aadhaar Shila: खास ग्राहकों के लिए है एलआईसी की यह योजना, जानिए प्लान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

    By Pawan JayaswalEdited By:
    Updated: Tue, 08 Sep 2020 12:29 PM (IST)

    LIC Aadhaar Shila एलआईसी आधार शिला प्लान को अधिकतम 55 साल की महिला खरीद सकती है। वहीं इस प्लान के लिए न्यूनतम आयुसीमा आठ साल है।

    LIC Aadhaar Shila: खास ग्राहकों के लिए है एलआईसी की यह योजना, जानिए प्लान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। दौड़भाग भरे जीवन में इंश्योरेंस पॉलिसी का महत्व काफी बढ़ गया है। व्यक्ति अपनी आवश्यकता और प्राथमिकता को देखते हुए बीमा पॉलिसी का चुनाव कर सकता है। एक बीमा पॉलिसी निवेश, स्वास्थ्य और लाइफ कवर तीनों चीजें लेकर आती है। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) विभिन्न वर्गों के लोगों की आवश्यकता के हिसाब से इंश्योरेंस पॉलिसीज की पेशकश करता है। एलआईसी की ऐसी ही एक पॉलिसी है आधार शिला प्लान  (Aadhaar Shila Plan)। यह एलआईसी आधार शिला नाम से भी लोकप्रिय है। आइए जानते हैं कि इस पॉलिसी के क्या-क्या फायदे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें:  SBI 14,000 से अधिक कर्मचारियों की भर्ती की बना रहा योजना, जानिए क्या है बैंक का बयान

    भारतीय जीवन बीमा निगम ने इस पॉलिसी को विशेष रूप से महिलाओं के लिए लॉन्च किया है। एलआईसी यह पॉलिसी एक फरवरी 2020 को लेकर आया था। यह प्लान उन महिलाओं के लिए है, जिनके पास आधार कार्ड है। यह बात इस पॉलिसी के नाम से भी प्रतीत होती है। एलआई की यह पॉलिसी बीमाधारक को सेविंग का विकल्प तो देती ही है, साथ ही लाइफ कवर भी उपलब्ध कराती है। पॉलिसी की मैच्योरिटी के समय बीमाधारक को एकमुश्त रकम प्रदान की जाती है। बीमाधारक की मृत्यु की स्थिति में परिवार को सहायता राशि भी प्रदान की जाती है।

    यह भी पढ़ें: (Gold Rate Today: सोने-चांदी में थमा गिरावट का दौर, कीमतों में दर्ज हुआ अच्छा-खासा उछाल)

    ये ले सकते हैं पॉलिसी

    एलआईसी आधार शिला प्लान को अधिकतम 55 साल की महिला खरीद सकती है। वहीं, इस प्लान के लिए न्यूनतम आयुसीमा आठ साल है। पॉलिसी की शर्तों के अनुसार, मैच्योरिटी के समय बीमाधारक की आयु 70 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इस प्लान में मैच्योरिटी अवधि 10 साल से 20 साल तक होती है। साथ ही इस पॉलिसी में ऑटो कवर व लोन सुविधा भी उपलब्ध है, जो बीमाधारक की लिक्विडिटी की आवश्यकता को पूरा करने में मदद करती है।

    जानिए कितना है बीमा राशि

    इस प्लान को न्यूनतम बेसिक बीमा राशि 75,000 रुपये के साथ लिया जा सकता है। वहीं, अधिकतम बेसिक बीमा राशि तीन लाख रुपये है। एलआईसी आधार शिला प्लान में वार्षिक, छमाही, तिमाही या मासिक आधार पर प्रीमियम का भुगतान किया जा सकता है। बीमा धारक ऑटो डेबिट के विकल्प को भी चुन सकते हैं।

    पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर

    बीमाधारक की मृत्यु होने पर सहायता राशि भी दी जाती है। अगर बीमाधारक की पहले पांच सालों के अंदर ही मृत्यु हो जाती है, तो मृत्यु पर बीमित राशि प्रदान की जाती है। अगर पॉलिसी के पांच साल पूरे होने के बाद और मैच्योरिटी से पहले बीमाधारक की मृत्यु होती है, तो मृत्यु और लॉयल्टी एडिशन पर बीमित राशि प्रदान की जाती है। 

    मैच्योरिटी लाभ

    एलआईसी आधार शिला पॉलिसी की मैच्योरिटी के समय बीमाधारक को मैच्योरिटी और लॉयल्टी एडिशन के साथ बीमित राशि प्रदान की जाती है। 

    जानिए क्या है लॉयल्टी एडिशन

    पॉलिसी के पांच साल पूरे होने के बाद बीमाधारक के पॉलिसी छोड़ने पर लॉयल्टी एडिशन प्रदान किया जाता है। यह पॉलिसीधारक की मृत्यु या मैच्योरिटी दोनों ही परिस्थिति में प्रदान किया जाता है। यहां शर्त है कि बीमाधारक द्वारा पूरे पांच सालों के प्रीमियम का भुगतान किया होना चाहिए