यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Go First Airline ने आगे बढ़ाई उड़ान बंद रखने की तारीख, ग्राहकों को मैसेज- जल्द शुरू होगी बुकिंग
Go First Airline आर्थिक संकट का सामना कर रही है। इस वजह से कंपनी की ओर से ऑपरेशन बंद रखने ...और पढ़ें

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। आर्थिक संकट से गुजर रही गो फर्स्ट एयरलाइन ने अपने संचालन को 22 जून, 2023 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। कंपनी की ओर से नोटिस जारी कर ये जानकारी दी गई। इससे पहले एयरलाइन ने 14 जून तक अपने ऑपरेशन को बंद रखा था।
बता दें, मई की शुरुआत में कैश की कमी के चलते एयरलाइन ने 3 मई को अपना संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया था। इसके बाद से कंपनी दिवालिया प्रक्रिया में चली गई, जिसके चलते कंपनी दोबारा से उड़ान शुरू नहीं कर पाई है।
.jpg)
रिवाइवल प्लान पर काम कर रही गोफर्स्ट एयरलाइन
जानकारी के मुताबिक, गो फर्स्ट की ओर से डीजीसीए को 6 महीने का एक रिवाइवल प्लान सौंपा गया है। इसमें कंपनी ने कुल 26 कमर्शियल विमानों और 400 पायलट के साथ संचालन को दोबारा से शुरू करने की बात कही गई है। कंपनी पुणे, बागडोगरा, गोवा, श्रीनगर, लेह और दिल्ली से उड़ानें शुरू कर सकती है।
जल्द कंपनी शुरू करेगी बुकिंग
कंपनी की ओर से जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि जैसा कि आप सभी जानते हैं कि कंपनी ने दिवालिया प्रक्रिया के लिए आवेदन किया हुआ है। हम जल्द ही बुकिंग दोबारा से शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। हम आपके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं।
.jpg)
विमान वापस करने के लिए कंपनियां बना रही दबाव
गो फर्स्ट की ओर से संचालन बंद रखने से एयरलाइन को काफी नुकसान हो रहा है। गो फर्स्ट को विमान लीज पर देने वाली कंपनियां वापस से एयरक्राप्ट मांग रही हैं। इसे लेकर कई विमान लीज पर देने वाली कंपनियां डीजीसीए के पास याचिका दायर कर चुकी हैं और हालांकि, इसे लेकर फैसला होना बाकी है।

