सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Reliance Industries के शेयरों को खरीदने का समय, ब्रोकरेज UBS ने दिया बड़ा टारगेट प्राइस, 25% तक उछल सकता है भाव

Published: Tue, 26 Aug 2025 11:28 AM (IST)

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर 1750 रुपये का बड़ा टारगेट प्राइस दिया है जबकि शेयरों ...और पढ़ें

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर रिपोर्ट जारी की है।
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर रिपोर्ट जारी की है।

नई दिल्ली। शेयर बाजार की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों (Reliance Indsuries Share Target Price) पर ब्रोकरेज हाउस ने बड़ा टारगेट प्राइस दिया है। दरअसल, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज रिपोर्ट में यूबीएस (UBS on Reliance Industries Share) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को लेकर कहा है कि हमें उम्मीद है कि RIL आने वाले 12-18 महीनों में अच्छा प्रदर्शन करेगी क्योंकि पिछले 5 वर्षों में समूह की आय में बदलाव से वैल्यू अनलॉकिंग का रास्ता साफ होगा।

यूबीएस ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर अपनी रिपोर्ट ऐसे समय में जारी की है जब कंपनी 28 अगस्त को अपनी एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) करने जा रही है। 29 अगस्त को रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम होने वाली है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज पर UBS का टारगेट प्राइस

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने रिलायंस इंडस्ट्रीज पर 1750 रुपये का बड़ा टारगेट प्राइस दिया है, जबकि शेयरों का मौजूदा भाव 1398 रुपये है। ऐसे में मौजूदा स्तर से रिलायंस के स्टॉक्स में 25 फीसदी तक की तेजी दिखा सकते हैं। पिछले 6 महीनों में 16 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है, जबकि एक साल के अंदर नेगेटिव रिटर्न डिलीवर किया है। वहीं, 5 साल में रिलायंस के शेयर 32 फीसदी तक चढ़े हैं।

कब आएगा जियो का आईपीओ?

ब्रोकरेज फर्म यूबीएस को उम्मीद है कि रिलायंस ग्रुप की टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो अगले साल तक अपना आईपीओ लाएगी। यूबीएस नोट के अनुसार, B2B रिस्ट्रक्चरिंग के पूरा होने और पिछले 24 महीनों के स्टोर विस्तार के परिणामों के साथ, रिलायंस के रिटेल कारोबार की आय में सुधार होने का अनुमान है।

बता दें कि 29 अगस्त को होने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम में मुकेश अंबानी और कंपनी का मैनेजमेंट आने वाले साल के लिए कंपनी की कार्ययोजना को लेकर अहम ऐलान कर सकता है।

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)