Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1 शेयर के हो जाएंगे 5 हिस्से, MCX ने पहली बार की स्टॉक स्प्लिट की घोषणा; 50 फीसदी बढ़ा मुनाफा

    Updated: Fri, 01 Aug 2025 10:10 PM (IST)

    MCX ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2026 के पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का मुनाफा तिमाही दर तिमाही लगभग 50 फीसदी बढ़ा है। और साल दर साल यह करीब 100 फीसदी बढ़ा है। नतीजे जारी करने के साथ MCX बोर्ड ने पहली बार स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है। अब कंपनी के शेयर कई टुकड़ों में टूटेंगे। आइए जानते हैं कि स्टॉक कितने हिस्सों में स्प्लिट होगा।

    Hero Image
    कंपनी का मुनाफा तिमाही दर तिमाही लगभग 50 फीसदी बढ़ा है।

    नई दिल्ली। MCX stock split 2025 : मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2026 के पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का मुनाफा तिमाही दर तिमाही लगभग 50 फीसदी बढ़ा है। और साल दर साल यह करीब 100 फीसदी बढ़ा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नतीजे जारी करने के साथ MCX बोर्ड ने पहली बार स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है। अब कंपनी के शेयर कई टुकड़ों में टूटेंगे। आइए जानते हैं कि इसके नतीजे कैसे रहे और स्टॉक कितने हिस्सों में स्प्लिट होगा।

    पांच टुकड़ों में बंटेगा एक शेयर 

    MCX के बोर्ड ने पहली बार स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) को मंजूरी दी है। इसके तहत 10 रुपए फेस वैल्यू वाला एक शेयर 5 शेयरों में बंटेगा। इससे शेयर की फेस वैल्यू घटकर 2 रुपए हो जाएगी। अब स्टॉक स्प्लिट प्रपोजल पर शेयरहोल्डर्स और अन्य नियामक मंजूरी ली जाएगी। स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट अभी तय नहीं हुई है।

    यह भी पढ़ें- 26 महीने में 98% वापस हो चुके, लेकिन अब भी चलन में हैं 6017 करोड़ रुपए के ₹2000 के नोट; RBI ने और क्या बताया?

    कैसा रहा शेयरों का प्रदर्शन?

    कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार (1 अगस्त) को MCX के शेयर NSE पर 7,701 रुपए पर ओपन हुए और 1.22 फीसदी की गिरावट के साथ 7,599 रुपए पर बंद हुए। इसका 52 वीक का हाई लेवल 9,115 रुपए और लो लेवल 4,130 रुपए है। यह स्टॉक छह महीने में 33 फीसदी, एक साल में 73 और पांच साल में 350 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है।

    यह भी पढ़ें- खाना खराब मिला या फिर होटल-रेस्तरां में दिखी गंदगी, QR कोड से तुरंत कर सकेंगे शिकायत; FSSAI ने किया अनिवार्य

    कैसे रहे MCX के तिमाही नतीजे

    MCX ने फाइलिंग में शेयर बाजारों को बताया कि अप्रैल-जून 2025 तिमाही में शुद्ध मुनाफा 83% बढ़कर 203.19 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल 110.92 करोड़ रुपए था। कुल आय 405.82 करोड़ रुपए रही, जो जून 2024 की 253.19 करोड़ रुपए से 60% ज्यादा है। MCX ने शेयर बाजार को बताया कि इस तिमाही में कुल खर्च 148.91 करोड़ रुपए रहे, जबकि पिछले साल यह 115.29 करोड़ रुपए थे। EBITDA 274.27 करोड़ रुपए दर्ज किया गया।