26 महीने में 98% वापस हो चुके, लेकिन अब भी चलन में हैं 6017 करोड़ रुपए के ₹2000 के नोट; RBI ने और क्या बताया?
RBI ने 19 मई 2023 को 2000 रुपए के बैंक नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। आरबीआई ने बताया कि 19 मई 2023 को जब यह फैसला लिया गया तब तक 2000 रुपए के नोटों का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपए था। यह आंकड़ा 31 जुलाई 2025 तक घटकर 6017 करोड़ रुपए रह गया है।

नई दिल्ली| दो हजार रुपए के नोट को चलन से हटाए 2 साल से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन अब भी 6,017 करोड़ रुपए मूल्य के नोट अब भी चलन में हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को आधिकारिक आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी।
आरबीआई ने 19 मई 2023 को 2,000 रुपए के बैंक नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। एक बयान में आरबीआई ने बताया कि 19 मई 2023 को जब यह फैसला लिया गया, तब तक 2000 रुपए के नोटों का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपए था। यह आंकड़ा 31 जुलाई 2025 तक घटकर 6,017 करोड़ रुपए रह गया है।
98.31% नोट वापस आ चुके
आरबीआई ने बताया कि 19 मई 2023 को चलन में मौजूद 2000 रुपए के बैंकनोटों में से अब तक 98.31% वापस आ चुके हैं। 2000 रुपए के नोटों को बदलने की सुविधा 19 मई 2023 से RBI के 19 इश्यू ऑफिसों पर उपलब्ध है।
इश्यू ऑफिस से बदल सकते हैं नोट
आरबीआई के मुताबिक, 9 अक्टूबर 2023 से RBI के इश्यू ऑफिस आम लोगों और संस्थाओं से 2000 रुपए के नोट बैंक खाते में जमा करने के लिए भी स्वीकार कर रहे हैं। साथ ही, देशभर के किसी भी पोस्ट ऑफिस से लोग इन नोटों को डाक के जरिए RBI के किसी भी इश्यू ऑफिस में भेज सकते हैं, ताकि उनकी राशि उनके बैंक खातों में जमा की जा सके।
RBI के इश्यू ऑफिस देश के कई बड़े शहरों में हैं। जिनमें ये शहर शामिल हैं:
- अहमदाबाद
- बेंगलुरु
- बेलापुर
- भोपाल
- भुवनेश्वर
- चंडीगढ़
- चेन्नई
- गुवाहाटी
- हैदराबाद
- जयपुर
- जम्मू
- कानपुर
- कोलकाता
- लखनऊ
- मुंबई
- नागपुर
- नई दिल्ली
- पटना
- तिरुवनंतपुरम
यह भी पढ़ें- "स्लीपर और थर्ड एसी में सब्सिडी देने पर विचार...", सीनियर सिटीजन्स को छूट देने के सवाल पर आया रेल मंत्री का जवाब!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।