Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SBI ने दिया बड़ा झटका ! घटा दी FD ब्याज दरें, सीनियर सिटीजन भी होंगे निराश

    Updated: Tue, 15 Jul 2025 11:38 AM (IST)

    SBI ने कुछ अवधियों के लिए FD की ब्याज दरें (SBI FD Interest Rate) कम की हैं। इसने एफडी ब्याज दरों में 0.15 फीसदी की कटौती की है। ब्याज दरों में ये कटौती सामान्य नागरिकों और सीनियर सिटीजन दोनों के लिए की गयी है। नई ब्याज दरें (SBI Revised FD Interest Rates) आज से लागू हो गयी हैं।

    Hero Image
    SBI ने घटा दी Fixed Deposit पर ब्याज दरें

    नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने कुछ शॉर्ट टर्म अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट (SBI FD Interest Rate) पर ब्याज दरें कम कर दी हैं। नई एफडी दरें आज, यानी 15 जुलाई, 2025 से लागू हो गई हैं। बता दें कि 46 दिनों से लेकर 1 वर्ष से कम अवधि की एफडी ब्याज दरों (SBI Revised FD Interest Rates) में 15 बेसिस पॉइंट्स (0.15%) की कमी की गई है। आगे जानिए किस अवधि की FD पर अब कितना ब्याज मिलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये भी पढ़ें - IPO News: इस छोटी सी कंपनी के IPO ने कर दिया मालामाल, 62% मुनाफे के साथ हुई लिस्टिंग

    SBI Latest FD Rates

    SBI ने तीन छोटी अवधि की एफडी पर ब्याज दरों में 15 बेसिस पॉइंट्स (0.15 फीसदी) की कटौती की है। बैंक ने 46 दिनों से 179 दिनों की अवधि के लिए सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 5.05% से घटाकर 4.90% कर दी है।

    वहीं 180 दिनों से 210 दिनों की अवधि के लिए एफडी पर ब्याज दर 5.80% से घटाकर 5.65% कर दी गई है।

    इसी तरह 211 दिनों से 1 वर्ष से कम की अवधि के लिए, बैंक ने सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 6.05% से घटाकर 5.90% कर दी है।

    SBI Senior Citizen FD Rates

    सीनियर सिटीजन के लिए, भी FD दरों में 15 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की गई है। बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए 46 दिनों से 179 दिनों की FD अवधि के लिए ब्याज दर 5.55% से घटाकर 5.40% कर दी है।

    180 दिनों से 210 दिनों की अवधि के लिए FD ब्याज दर 6.30% से घटाकर 6.15% कर दी गई है।

    इसी तरह 211 दिनों से 1 वर्ष से कम की अवधि के लिए, बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 6.55% से घटाकर 6.40% कर दी है।

    अधिकतम कितनी ब्याज दर ऑफर कर रहा SBI

    SBI सामान्य नागरिकों को 3.05% से 6.45% (अमृत वृष्टि दरों को छोड़कर) के बीच FD ब्याज दर ऑफर कर रहा है। यह ब्याज दर 7 दिनों से 10 वर्षों के बीच की FD अवधि पर लागू है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए, बैंक इन्हीं अवधियों के लिए 3.55% से 7.05% (SBI WeCare समेत) के बीच FD ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

    "शेयर बाजार से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

     

    comedy show banner
    comedy show banner