सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिछले हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में तेजी पर लगा ब्रेक, फेस्टिव सीजन से पहले कितने पहुंचे रेट; फटाफट करें चेक

Published: Sun, 21 Sep 2025 04:52 PM (IST)

सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में बीते हफ्ते स्थिरता देखी गई जिसका मुख्य कारण फेड द्वारा ब्याज ...और पढ़ें

सोने और चांदी की कीमतों पर लगा ब्रेक
सोने और चांदी की कीमतों पर लगा ब्रेक

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में तेजी (Gold Silver Price) पर ब्रेक लगता नजर आ रहा है। बीते हफ्ते दोनों कीमती धातुओं के दाम एक सीमित दायरे में रहे। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,09,775 रुपए है, जबकि एक हफ्ते पहले इसी दिन यह 1,09,707 रुपए थी, जो कि सोने की कीमत में 68 रुपए की मामूली बढ़त को दर्शाता है।

22 कैरेट सोने का दाम

22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,00,554 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,00,492 रुपए था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 82,280 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 82,331 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

वहीं, बीते हफ्ते में चांदी की कीमत मामूली रूप से 8 रुपए कम होकर 1,28,000 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,28,008 रुपए प्रति किलो थी।

क्यों आई कीमतों में सुस्ती

सोने और चांदी के एक दायरे में काम करने की वजह फेड की ओर से ब्याज दर में कटौती का ऐलान करना है। जानकारों का कहना है कि फेड के निर्णय के कारण सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई थी, लेकिन अब यह इवेंट निकल गया है। इस कारण से कीमतें एक सीमित दायरे में बनी हुई हैं।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी का कहना है कि निवेशकों की निगाहें अब अमेरिका के जीडीपी, पीएमआई और पीसीई प्राइस इंडेक्स डेटा पर होंगी और आने वाले समय में सोने की कीमतें 1,07,500 से लेकर 1,11,000 रुपए की रेंज में रह सकती हैं।

ये भी पढ़ें - Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते गर्म रहेगा आईपीओ मार्केट, खुलेंगे 28 नए इश्यू; कर लें तैयारी

1 जनवरी से अब तक कितना हुआ बदलाव

1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 33,613 रुपए या 44.13 प्रतिशत बढ़कर 1,09,775 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 41,983 रुपए या 48.80 प्रतिशत बढ़कर 1,28,000 रुपए पर पहुंच गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।