सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में जल्द हो सकती है बढ़ोतरी, फिटमेंट में होगा बदलाव

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Published: Mon, 29 May 2023 05:16 PM (IST)Updated: Tue, 30 May 2023 01:44 PM (IST)

7th Pay Commission केंद्रीय कर्मचारियों के DA में एक जुलाई 2023 से बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। ...और पढ़ें

7th Pay Commission DA hike in July 2023
7th Pay Commission DA hike in July 2023

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। अगर सब ठीक रहा तो केंद्र सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों को एक बार फिर डीए में बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है। इसका एलान भविष्य में होने वाली किसी भी केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में हो सकता है। हालांकि, अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से इस पर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।

कितनी होगी डीए में बढ़ोतरी?

इस बात की चर्चा तेज है कि केंद्र केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 3 प्रतिशत से लेकर 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकता है। ये बढ़ोतरी एक जुलाई, 2023 से लागू हो सकती है। आपको बता दें कि मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों को 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। अगर डीए (DA) में बढ़ोतरी 3 प्रतिशत की होती है तो जुलाई से केंद्रीय कर्मचारियों को 45 प्रतिशत डीए मिलेगा और वहीं, 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने पर 46 प्रतिशत डीए कर्मचारियों को मिलेगा।

पिछली बार कब हुई थी बढ़ोतरी?

इस साल मार्च में केंद्रीय कैबिनेट ने कर्मचारियों का डीए बढ़ाने का फैसला किया था। उस समय डीए (DA) और डीआर (DR) को 4 प्रतिशत बढ़ाकर 38 से 42 प्रतिशत कर दिया गया था। ये बढ़ोतरी एक जनवरी, 2023 से लागू हुई थी।

बता दें, डीए में बढ़ोतरी का फायदा 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 70 लाख पेंशनभोगियों को दिया जाता है। डीए केंद्रीय कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि डीआर पेंशनभोगियों को दिया जाता है।

क्या फिटमेंट फैक्टर बढ़ेगा?

फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) का इस्तेमाल केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी को कैलकुलेट करने के लिए किया जाता है। मौजूदा समय में फिटमेंट फैक्टर 2.57 है। इसका मतलब है कि बेसिक सैलरी न्यूनतम वेतन का 2.57 गुना होगी। इसके 3.68 होने की बात कही जा रही है, लेकिन इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।