विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में जल्द होगा इजाफा, फिटमेंट फैक्टर भी होगा लागू

By Jitendra SinghEdited By:
Published: Sat, 15 Jan 2022 11:32 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 10:10 AM (IST)

7th Pay Commission केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। सातवें वेतन आयोग के अनुसार डीए व एरियर ...और पढ़ें

7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में जल्द होगा इजाफा, फिटमेंट फैक्टर भी होगा लागू
7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में जल्द होगा इजाफा, फिटमेंट फैक्टर भी होगा लागू

जमशेदपुर, जासं। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अच्छी खबर 26 जनवरी से पहले आ सकती है। सांतवे वेतन आयोग के वेतन वृद्धि का बेसब्री से इंतजार कर रहे केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों को जल्द ही वेतन वृद्धि मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार जल्द ही 26 जनवरी से पहले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। केंद्र सरकार कथित तौर पर केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में वृद्धि की घोषणा कर सकती है। फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में वृद्धि होगी।

यूनियन की मांग फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की

केंद्र सरकार के कर्मचारी संघ लंबे समय से केंद्र से आग्रह कर रहे हैं कि न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये से बढ़ाकर 26,000 रुपये किया जाए, साथ ही फिटमेंट फैक्टर को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना किया जाए। केंद्र सरकार 26 जनवरी से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर के बारे में अपडेट दे सकती है। यानि गणतंत्र दिवस तक सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी मिल सकती है। वर्तमान में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 2.57 प्रतिशत फिटमेंट फैक्टर के तहत वेतन मिल रहा है। यूनियनों की मांग फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.68 करने की है।

न्यूनतम बेसिक सेलरी 18 हजार से बढ़कर 26 हजार हो जाएगा

अगर सरकार फिटमेंट फैक्टर को 2.57 फीसदी से बढ़ाकर 3.68 फीसदी कर देती है तो सरकारी कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 8,000 रुपये बढ़ जाएगा। 3.68 फीसदी फिटमेंट फैक्टर पर मूल वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगा। बेसिक कैलकुलेशन के मुताबिक फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.68 फीसदी करने पर बेसिक सैलरी बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी। वर्तमान में, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 2.57 फिटमेंट फैक्टर के अनुसार, 46,260 रुपये (18,000 X 2.57 = 46,260) का मासिक वेतन मिलता है, यदि उनका मूल वेतन 18,000 रुपये है। केंद्रीय कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी का वर्षों से इंतजार है।