बाप रे! ये है दुनिया का सबसे महंगा पनीर, 1 KG की कीमत में घर ले आएं Creta-Scorpio कार
स्पेनिश ब्लू चीज़ कैब्रालेस दुनिया का सबसे महंगा पनीर (Most Expensive Cheese) है। हाल ही में इस पनीर के 2 किलो के टुकड़े की नीलामी लगभग 36 लाख रुपये में हुई यानी 1 किलो का दाम 18 लाख रुपये। इसे एंजेल डियाज़ हेरेरो चीज़ फैक्ट्री में तैयार किया गया है।

नई दिल्ली। आपने पनीर (Cheese) अधिकतम कितने रु किलो में खरीदा है? जाहिर है कि 1 किलो पनीर 450-500 रु में मिल जाता है। मगर क्या आपने दुनिया के सबसे महंगे पनीर (Most Expensive Cheese) के बारे में सुना है? उसका रेट जानकर आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। यहां हम आपको दुनिया के सबसे महंगे पनीर के बारे में बताएंगे, जो कि एक नीलामी में लाखों रु की कीमत पर बिका है। इस 1 किलो पनीर की कीमत में आप कोई कार खरीद लेंगे।
ये भी पढ़ें - JP Power का शेयर औंधे मुंह गिरा, प्रॉफिट बुकिंग से 7.5% फिसला, क्या अब खरीदना है सही?
18,00,000 रु है 1 किलो की कीमत
न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार एक खास पनीर, जो कि स्पेनिश ब्लू चीज है, का 2 किलो का टुकड़ा करीब 36 लाख रु में नीलाम हुआ है। यानी 1 किलो का दाम हुआ करीब 18 लाख रु है। इतने में आप Creta या Scorpio जैसी कार खरीद लेंगे। इस पनीर को कैब्रालेस नाम दिया गया है।
बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दुनिया के सबसे महंगे पनीर की नीलामी स्पेन में हुई और इसके साथ ही ये गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन गया। गौरतलब है कि इस पनीर को Angel Diaz Herrero Cheese Factory में तैयार किया गया है। फिर इसे 10 महीने तक एक गुफा में रखा गया।
कौन है खरीदार
दुनिया के सबसे महंगे पनीर का टुकड़ा स्पेन के अस्टुरियस में मौजूद रेस्टोरेंट एल लागर डी कोलोटो के ओनर इवान सुआरेज ने खरीदा है। इस पनीर को गाय, बकरी और भेड़ के बिना प्रोसेस दूध से तैयार और फिर नेचुरल चूना पत्थर की गुफाओं में रखा जाता है।
इससे पनीर में खास मसालेदार और नमकीन स्वाद आता है और इसका रंग भी हरा-नीला हो जाता है।
क्यों बिका इतना महंगा
इस आयोजन (सबसे महंगे पनीर की नीलामी) की शुरुआत 52वीं सालाना "सर्वश्रेष्ठ पनीर" प्रतियोगिता, मेजोर क्वेसो डेल सर्टामेन से हुई, जहाँ एक समिति ने 15 अलग-अलग फैक्ट्री में बने पनीर का स्वाद चखा और उन्हें रैंक दी।
परंपरा के अनुसार, सबसे बेहतर पनीर की नीलामी करके उसे सबसे अधिक बोली लगाने वाले को दे दिया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।