Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुबई में ₹4800 करोड़ की लागत से बना दुनिया का सबसे ऊंचा होटल, एक रात के लिए देने होंगे ₹60 हजार

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 03:31 PM (IST)

    World Tallest Hotel दुबई इस साल के अंत में एक और विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है जब दुनिया का सबसे ऊंचा होटल आखिरकार अपने दरवाजे खोलेगा। 377 मीटर ऊंचा प्रभावशाली सिएल दुबई मरीना विग्नेट कलेक्शन दुनिया के सबसे ऊंचे होटल के रूप में गेवोरा होटल की जगह लेगा।

    Hero Image
    दुबई में ₹4800 करोड़ की लागत से बना दुनिया का सबसे ऊंचा होटल

    नई दिल्ली। दुबई एक ऐसा शहर जहां हर कोई बसना चाहता है। जाना चाहता है। इस शहर में एक से एक ऊंची-ऊंची इमारतें हैं। यहीं पर बुर्ज खलीफा है। अब इस शहर में दुनिया के सबसे ऊंचे एक और चीज की एंट्री हो गई है। दुनिया का सबसे ऊंचा होटल दुबई में खुलने जा रहा है। इस होटल का नाम Ciel Dubai Marina है। दुबई में स्थिति यह होटल दुनिया के सबसे ऊंचे (World Tallest Hotel) होटल का ताज पहन चुका है। अब इसके खुलने की बारी है। नवंबर में सिएल दुबई मरीना का उद्घाटन होगा। इसकी ओपनिंग के साथ दुबई अपनी लगातार बढ़ती गगनचुंबी इमारतों की सूची में एक और नाम जोड़ लेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहां है दुनिया का सबसे ऊंचा होटल?

    दुनिया का सबसे ऊंचा होटल Ciel Dubai Marina दुबई में है। 82 मंजिलों में 1,004 कमरों के साथ, सिएल दुबई मरीना, दुबई के शेख जायद रोड पर स्थित 356 मीटर ऊँचे गेवोरा होटल को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे ऊंचा होटल बन जाएगा।

    कब खुलेगा दुनिया का सबसे ऊंचा होटल?

    इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप ने  पुष्टि की है कि होटल नवंबर 2025 में खुलेगा, और कमरे का आरक्षण अब शनिवार 15 नवंबर से ऑनलाइन उपलब्ध है।

    कितना ऊंचा है Ciel Dubai Marina?

    सिएल दुबई मरीना की उंचाई 377 मीटर है। द फर्स्ट ग्रुप द्वारा विकसित सिएल दुबई मरीना में 82 मंजिलें और लगभग 1,004 कमरे होंगे हैं। इसे नॉर ग्रुप द्वारा डिजाइन किया गया है।

    यह भी पढ़ें- JP Associates खरीदने से चूकने वाले अदाणी के हाथ लगा जैकपॉट, इस कंपनी में खरीदेंगे 100% हिस्सेदारी; हुई डील

    चाइना रेलवे 18वें ब्यूरो ग्रुप ऑफ दुबई के अनुसार, होटल के ठेकेदार, सिएल, के पास 12 मंजिला "एट्रियम स्काई गार्डन", 1,158 फुट ऊंचा "स्काई रेस्तरां" और दुनिया का सबसे ऊंचा इन्फिनिटी पूल होगा - जो जमीन से 1,004 फुट ऊंचा होगा।

    दुनिया के सबसे ऊंचे होटल को बनाने में कितना हुआ खर्च?

    दुबई मरीना में सिएल टावर की लागत लगभग 544 मिलियन डॉलर (लगभग 48,03,27,52,000 रुपये) थी। यह सुपर-टॉल गगनचुंबी इमारत, दुनिया का सबसे ऊंचा होटल, द फर्स्ट ग्रुप द्वारा विकसित किया गया है।

    दुनिया के सबसे ऊंचे होटल में एक रात का कितना है किराया?

    Ciel Dubai Marina होटल मेहमानों को दुबई मरीना और उसकी प्रसिद्ध खरीदारी, समुद्र तटों और आकर्षणों तक तुरंत पहुंच प्रदान करेगा। दो लोगों के लिए डीलक्स सुइट के कमरों की कीमत 2,400 दिरहम (57 हजार रुपये) प्रति रात से शुरू होकर, उच्च-मंजिल लाउंज पहुँच वाले तीन लोगों के बेडरूम सुइट के लिए 4,305 दिरहम प्रति रात तक है। यानी एक रात के लिए आपको कम से कम 60 हजार भारतीय रुपये खर्च करने होंगे।

    यह भी पढ़ें-  कानपुर, रामपुर या नोएडा, किस शहर में UP की सबसे बड़ी कंपनी? 78225 करोड़ रुपये है मार्केट कैप