यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यस बैंक और बंधन बैंक के शेयरों के लिए बड़ा दिन, आए Q1 अपडेट, जानिए बैंकों ने क्या कहा
Yes Bank Bandhan Bank Q1 Update यस बैंक और बंधन बैंक ने 3 जुलाई को बाजार बंद होने के बाद ...और पढ़ें

नई दिल्ली। शेयर बाजार में आज फिर फ्लैट ओपनिंग देखने को मिल सकती है, लेकिन खबरो के लिहाज से यस बैंक (Yes Bank) और बंधन बैंक (Bandhan Bank) समेत कुछ चुनिंदा शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है। दरअसल, 3 जुलाई को मार्केट बंद होने के बाद दोनों बैंक ने अपने Q1 अपडेट दिए, जिसमें बिजनेस से जुड़ी अहम जानकारी के बारे में बताया।
यस बैंक के लोन और डिपॉजिट में तिमाही दर तिमाही आधार पर गिरावट देखने को मिली है तो बंधन बैंक ने भी मिले-जुले नंबर दिए हैं।
कैसे रहा यस बैंक का Q1 अपडेट
यस बैंक ने तिमाही अपडेट में बताया कि बैंक के लोन और एडवांस पिछली तिमाही के 2.46 लाख करोड़ रुपये की तुलना में तिमाही दर तिमाही 2% घटकर 2.41 लाख करोड़ रुपये रह गए। वहीं, डिपॉजिट 3% घटकर 2.75 लाख करोड़ रुपये रहा।
यस बैंक के शेयरों का मौजूदा भाव 20.15 रुपये है। ब्लूमबर्ग के डाटा के अनुसार, इस बैंक शेयर पर 11 में से 10 एनालिस्ट ने सेल की रेटिंग दी है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह बैंक शेयर करंट लेवल से 16 फीसदी तक गिर सकता है।
बंधन का Q1 अपडेट
बंधन बैंक ने बताया कि Q1 में उसका डिपॉजिट 1.55 लाख करोड़ रुपये रहा और साल दर साल आधार पर इसमें 16.1 फीसदी की ग्रोथ, जबकि तिमाही आधार पर 2.3 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है। बैंक का लिक्विडिटी कवरेज रेशियो (LCR) 178.28% पर मजबूत रहा, जबकि एनपीए को छोड़कर पैन-बैंक कलेक्शन एफिशिएंसी 97.7% रही, जो कि Q4FY25 में 97.9% से थोड़ी-सी कम है।
बंधन बैंक के शेयरों में पिछले कुछ ट्रेडिंग सेशन से तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयरों का मौजूदा भाव 183.35 रुपये है।
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

