यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
घाटे से मुनाफे में आने वाली टॉप 3 बड़ी कंपनियां, लिस्ट में अनिल अंबानी की भी कंपनी; आए दिन लग रहा अपर सर्किट
Loss to Profit Companies हमने तीन ऐसी कंपनियों की लिस्ट निकाली है जो पहले घाटे में थी लेकिन अब मुनाफे ...और पढ़ें

नई दिल्ली। अक्सर वो कंपनियां अपने निवेशकों को मोटा रिटर्न दे जाती है जो घाटे से मुनाफे तक का सफर तय करती हैं। ऐसे कई कंपनियां हैं जो मुनाफे से घाटे में गईं फिर मुनाफे में (Loss to Profit Companies) लौटी है। कुछ ऐसी चुनिंदा लॉर्ज कैप और मिड कैप कंपनियों की लिस्ट हमने निकाली हैं जो कभी घाटे में रहा करती थी। लेकिन फिर मुनाफे में आ गई हैं।
हमने घाटे से मुनाफे में आने वाली तीन बड़ी कंपनियों की जो लिस्ट निकाली हैं उसमें एक कंपनी अनिल अंबानी की भी है।
घाटे से मुनाफे में आने वाली तीन बड़ी कंपनियां
मार्केट कैप के लिहाज से तिमाही नतीजों के आधार पर घाटे से मुनाफे में आने वाली तीन बड़ी कंपनियों में सबसे पहली कंपनी Poonawalla Fincorp है। दूसरी कंपनी अनिल अंबानी की Reliance Power है और तीसरी कंपनी Sammaan Capital है। इन तीनों कंपनियों ने हालिया तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया।
Poonawalla Fincorp
मार्च 2025 की तिमाही में पूनावाला फिनकॉर्प का नेट प्रॉफिट 62.33 करोड़ रुपये रहा। इसका मार्केट कैप 36348.41 करोड़ रुपये का है। दिसंबर 24 तिमाही में इसका नेट प्रॉफिट 18.73 करोड़ रुपये था। तिमाही दर तिमाही इसकी प्रॉफिट ग्रोथ -81.21 फीसदी रही है।
Reliance Power
रिलायंस पावर के शेयर 3 जुलाई को 3.75 फीसदी गिरे। लेकिन इसके शेयरों में आए दिन अपर सर्किट लग रहा है। इस समय कंपनी का मार्केट कैप 27,089.30 करोड़ रुपये है। मार्च 2025 तिमाही में इसका नेट प्रॉफिट 125.57 करोड़ रुपये रहा। तिमाही दर तिमाही इसका नेट प्रॉफिट ग्रोथ 133.30 फीसदी की रफ्तार से बढ़ रहा है।
Sammaan Capital
सम्मान कैपिटल भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मार्च 2025 तिमाही में इसका नेट प्रॉफिट 324.04 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का प्रॉफिट ग्रोथ तिमाही दर तिमाही 1.20 से बढ़ रहा है। इसका मार्केट कैप 11220.12 करोड़ रुपये है।
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

