सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाप रे! एक दिन में ही दे दिया साल भर का रिटर्न; जानिए कौन सा है ये शेयर जिसने किया निवेशकों को मालामाल

Published: Thu, 03 Jul 2025 05:04 PM (IST)

डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के शेयर (DCM Shriram Limited Shares Performance) में आज भारी उछाल देखी गई। कंपनी के शेयरों ने ...और पढ़ें

बाप रे! एक दिन में ही दे दिया साल भर का रिटर्न
बाप रे! एक दिन में ही दे दिया साल भर का रिटर्न

नई दिल्ली। गुरुवार को खेती किसानी से जुड़े प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के शेयरों में तूफानी तेजी देखी गई। 3 जुलाई को DCM Shriram Limited के शेयर 19.15 फीसदी उछल कर बंद हुए। इस तेजी ने निवेशकों को खुश कर दिया। बहुत सी कंपनियां सालभर में इतना रिटर्न नहीं दे पाती, जितना इस कंपनी के शेयरों ने एक दिन में दे दिया।

3 जुलाई 2025 को डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के शेयर 237 रुपये की बढ़त के साथ 1474.90 रुपये के स्तर पर बंद हुए। इस उछाल ने निवेशकों को मोटा फायदा करा दिया।

एक ही दिन में दे दिया तगड़ा रिटर्न

आज  DCM Shriram Limited के शेयर 19.15 फीसदी भागकर 1474.90 रुपये के स्तर पर बंद हुए। इसके शेयर 1235 रुपये के स्तर पर आज ओपन हुए थे। कंपनी का टोटल मार्केट कैप 22,999.93 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें- भारत में खुलेगा मौसम आधारित डेरिवेटिव्स, NCDEX और IMD के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता; किसानों को होगा फायदा

आज इसके शेयरों की ट्रेडिंग वॉल्यूम 83.28 लाख रही। इसकी वैल्यू 1,154.49 करोड़ रुपये रही। शेयरों में आई तूफानी तेजी के बाद डीसीएम श्रीराम लिमिटेड का मार्केट कैप 22,999.93 करोड़ रुपये हो गया।

कैसा रहा है DCM Shriram Limited के शेयरों का प्रदर्शन?

पिछले एक महीने में डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के शेयर 37.58 फीसदी (DCM Shriram Limited Share Price trend) का रिटर्न दे चुके हैं। वहीं, 6 महीने में इसने 29 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर एक साल की बात करें तो एक साल में इसने 45.21 फीसदी का रिटर्न दिया है। और 5 साल में इसने 366.45 फीसदी का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है।

यह भी पढ़ें- दहाड़ लगाएंगे डिफेंस सेक्टर के नामी Stocks, भारत-अमेरिका रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करने को सहमत

डीसीएम श्रीराम लिमिटेड कई क्षेत्रों में काम करती है लेकिन ये कंपनी मुख्य रूप से कृषि-ग्रामीण व्यवसाय, क्लोर-विनाइल और वैल्यू ऐडेड बिजनेस में शामिल है। कंपनी उर्वरक, चीनी, रसायन और निर्माण उत्पादों के निर्माण में फैली हुई है। शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)