यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दहाड़ लगाएंगे डिफेंस सेक्टर के नामी Stocks, भारत-अमेरिका रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करने को सहमत
भारत और अमेरिका इस वर्ष के अंत तक एक नए 10-वर्षीय अमेरिका-भारत डिफेंस फ्रेमवर्क पर हस्ताक्षर (India US defense Deal) ...और पढ़ें

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच 10 साल के लिए डिफेंस फ्रेमवर्क को लेकर हस्ताक्षर करने पर सहमति जताई। इस साल के अंत तक दोनों डील पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। इस खबर के बाद ही डिफेंस सेक्टर के स्टॉक में हलचल देखने को मिली।
शेयरों में दिखी हलचल
निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स में डेटा पैटर्न्स (इंडिया), साइएंट डीएलएम, BEML, HAL, Dynamatic Technologies, पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयरों में तेजी देखने को मिल रहे है। सभी स्टॉक्स में 1 फीसदी से अधिक की बढ़त देखने को मिली। इस बढ़त के चलते इंडेक्स में 0.65% की बढ़त दर्ज की गई।
वहीं, दूसरी ओर भारत डायनेमिक्स, यूनिमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग, एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स, मिश्रा धातु निगम, डीसीएक्स सिस्टम्स और जेन टेक्नोलॉजीज इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल। इनके शेयरों में 0.5 फीसदी की गिरावट देखी गई।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पीट हेगसेथ ने भारत और अमेरिका के बीच रक्षा और रणनीतिक संबंधों को और विस्तारित करने के लिए 10 साल के डिफेंस फ्रेवर्क को तैयार करने पर सहमति व्यक्त की है। पेंटागन ने बुधवार को इस संबंध में एक बयान जारी कर जानकारी दी।
जेट इंजन की डिलीवरी और उत्पादन को लेकर हुई चर्चा
मामले से परिचित लोगों के हवाले से न्यूज एजेंसी PTI ने बताया कि मंगलवार को फोन पर बातचीत में राजनाथ सिंह ने हेगसेथ से तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट को शक्ति प्रदान करने के लिए जीई एफ404 इंजन की डिलीवरी में तेजी लाने का आग्रह किया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत में एफ414 जेट इंजन के संयुक्त उत्पादन के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) और अमेरिकी रक्षा प्रमुख जीई एयरोस्पेस के बीच प्रस्तावित सौदे को जल्द अंतिम रूप देने की भी वकालत की।
इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर
अमेरिका और भारत के बीच 10 साल के लिए डिफेंस फ्रेमवर्क पर हस्ताक्षर की सहमति के बाद डिफेंस स्टॉक्स जैसे HAL, BHEL, BEL, डायनामैटिक टेक्नोलॉजीज, पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स जैसे शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद डिफेंस सेक्टर के शेयरों में तेजी देखी गई थी।
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।

