Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    LIC के शेयरों ने किया तगड़ा कमबैक, 52 वीक लो से 34% तक भागे; एक्सपर्ट बोले- लंबी छलांग के लिए स्टॉक तैयार

    भारतीय जीवन बीमा निगम के शेयरों (LIC Share) ने मार्च में 52 वीक के लो पर पहुंचने के बाद शानदार वापसी की है। इस समय कंपनी के शेयर 948 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। विश्लेषकों को उम्मीद है कि इसके शेयर जल्द ही 1000 रुपये के स्तर को पार कर जाएंगे।

    By Gyanendra Tiwari Edited By: Gyanendra Tiwari Updated: Thu, 03 Jul 2025 01:27 PM (IST)
    Hero Image
    LIC के शेयरों ने किया तगड़ा कमबैक, 52 वीक लो से 34% तक भागे

    नई दिल्ली। जीवन बीमा निगम के शेयरों ने मार्च में 52 वीक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचने के बाद शानदार वापसी (LIC stock comeback) की है। कंपनी के शेयरों में आई गिरावट के बाद इसे इसकी सबसे बड़ी वापसी मानी जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मार्च में लाइफ कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर 52 वीक के सबसे निचले 715.30 रुपये के स्तर (52 week low rebound) पर पहुंच गए थे। इस गिरावट के बाद इसमें धीरे-धीरे करके तेजी आई। मार्च में भारी गिरावट के बाद यह 34 फीसदी तक भाग चुके हैं।  

    यह उछाल अगस्त 2024 और फरवरी 2025 के बीच लगातार बिकवाली के दबाव की अवधि के बाद आया। इस गिरावट के चलते शेयर ने अपने मूल्य का 40% खो दिया। हालांकि, LIC ने केवल चार महीनों के भीतर उन नुकसानों में से अधिकांश को ठीक करने में कामयाबी हासिल की है।

    LIC के शेयरों में आई तेजी से बढ़ा मार्केट कैप

    कंपनी के शेयरों में आए इस उछाल ने निवेशकों को हुए नुकसान की काफी हद तक भरपाई तो की है। साथ ही साथ मार्च के बाद आई 34 फीसदी की तेजी ने भारतीय जीवन बीमा निगम के बाजार पूंजीकरण में भी बढ़ोतरी कराई है। सात महीने के अंतराल के बाद जून के मध्य में इसकी वैल्यूएशन 2 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 6 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई।

    क्या आगे भी भागेंगे LIC के शेयर?

    एलआईसी के शेयरों में असली तेजी मार्च तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद आई मई के अंत में आई। कंपनी की पॉलिसी बिक्री में आई तेजी की वजह से शेयरों में भी तेजी देखी। कंपनी ने 20 जनवरी, 2025 को 24 घंटे के भीतर रिकॉर्ड तोड़ 588,107 पॉलिसियां बिकना शामिल है, जिसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इसके मजबूत प्रदर्शन के कारण

    मजबूत प्रदर्शन के कारण विश्लेषकों ने इस पर सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखा। ICICI सिक्योरिटीज ने शेयर के ₹1,040 तक पहुंचने की उम्मीद जताई। वहीं,  जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज ने इसके ₹1,088 तक बढ़ने का अनुमान लगाया। दोनों ने ही इसे खरीदने की सलाह दी है।

    LIC के शेयरों पर क्या बोले एक्सपर्ट

    लक्ष्मी श्री इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड अंशुल जैन ने कहा, "LIC एक क्लासिक कप और हैंडल पैटर्न बना रहा है जो 127 दिनों से विकसित हो रहा है। 980 से ऊपर एक निर्णायक ब्रेक आउट नई गति को अनलॉक कर सकता है, जो स्टॉक को तेजी से 1,100 अंक की ओर धकेलता है। यह सेटअप दिखाता है कि अगर बाजार की स्थिति स्थिर रहती है तो LIC एक मजबूत बढ़त के लिए तैयार हो सकता है।"

    निवेशकों और ट्रेडर्स को उम्मीद है कि आने वाले समय में एलआईसी के शेयर (LIC Share) अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। कंपनी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में विश्लेषकों और निवेशकों को उम्मीद है कि जल्द ही इसके शेयर 1000 रुपये के टारगेट को क्रॉस कर जाएंगे।

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"