JP Associates खरीदने के बाद क्या Yamuna expressway भी वेदांता का हो जाएगा, दूर कर लें दुविधा
रियल एस्टेट सीमेंट और पावर सेक्टर की कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स (JP Associates) को अब वेदांता ग्रुप ने 17000 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। जेपी एसोसिएट्स ने ही कभी यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) का निर्माण किया था। लेकिन अब जब वेदांता ने कंपनी खरीदी है तो लोग सोच रहे हैं कि क्या वेदांता को यमुना एक्सप्रेसवे भी मिल जाएगा? चलिए जानते हैं...

नई दिल्ली। रियल एस्टेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स 2000 के दशक की उभरती हुई कंपनियों में से एक थी। सीमेंट, पावर सेक्टर और निर्माण तक, कंपनी ने तेजी बढ़त हासिल की। भारत के प्रमुख प्रोजेक्ट में बढ़ चढ़ कर हिस्सा भी लिया। लेकिन यह पहले दिवालिया हुई और बिक चुकी है। वेदांता समूह ने JP Associates को 17,000 करोड़ रुपये में खरीद लिया।
इस समय यमुना नदी पर बाढ़ (Yamuna Flood) की चर्चा है लेकिन इस नदी यमुना के नाम पर बना यमुना एक्सप्रेस को जयप्रकाश एसोसिएट्स ने ही बनाया था। अब चूंकी वेदांता समूह ने JP एसोसिएट्स को खरीद लिया है ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या यमुना एक्सप्रेस भी वेदांता का हो जाएगा...
जवाब है नहीं। जेपी समूह की कंपनी जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड को पहले ही दिवाला प्रक्रिया के माध्यम से मुंबई की सुरक्षा समूह (Suraksha Group) ने खरीद लिया था। सुरक्षा ग्रुप के मालिक सुधीर वालिया हैं। वह सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के को-फाउंडर भी हैं।
जेपी ग्रुप की अन्य कंपनियां
होटल रिजॉर्ट वाली कंपनियां
इंजीनियरिंग कंपनियां
जेपी ने बनाया यमुना एक्सप्रेस वे
जेपी ग्रुप ने साल 2003 में एक बड़ा प्रोजेक्ट नोएडा और आगरा को जोड़ने का हासिल किया। इसके बाद 165 किलोमीटर लंबा यमुना एक्सप्रेस वे (Yamuna Expressway) बना डाला। यूपी सरकार ने 2001 में इस प्रोजेक्ट की कल्पना की थी।
यमुना एक्सप्रेस वे का विकास जेपी समूह ने प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप (PPP) के जरिए किया था। यमुना एक्सप्रेस वे का औपचारिक उद्घाटन 9 अगस्त, 2012 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया और इसे जनता के लिए खोल दिया। इसे बनाने में कुल करीब 13,000 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।