सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इधर ट्रंप टैरिफ का खूब हो रहा हल्ला, उधर चीन-रूस कितना लगा रहे सीमा शुल्क, किसी को कानों-कान नहीं खबर

Published: Wed, 27 Aug 2025 03:47 PM (IST)Updated: Wed, 27 Aug 2025 04:00 PM (IST)

भारत में ट्रंप टैरिफ लागू होने के बाद यह जानना महत्वपूर्ण है कि चीन और रूस भारतीय वस्तुओं पर कितना ...और पढ़ें

भारत में ट्रंप टैरिफ (Trump 50% India tariffs) का पिछले कई महीनों से हल्ला है।
भारत में ट्रंप टैरिफ (Trump 50% India tariffs) का पिछले कई महीनों से हल्ला है।

नई दिल्ली। भारत में ट्रंप टैरिफ (Trump 50% India Tariffs) का पिछले कई महीनों से हल्ला है। अमेरिका को निर्यात किए जाने वाले भारत के उत्पादों पर 50% टैरिफ आज से लागू हो चुकी है। अमेरिका का आरोप है कि रूस के साथ भारत का कच्चे तेल का व्यापार यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के लिए अप्रत्यक्ष रूप से बढ़ावा देना है। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वार गहरा रहा है।  

इस बीच क्या आप जानते हैं कि अमेरिका के अलावा हमारे दो बड़े व्यापारिक साझेदार चीन (India-China trade tariffs) और रूस (India-Russia tariff rates) भारतीय वस्तुओं पर कितना सीमा शुल्क (Custom Duty) लगाते हैं? 

यह भी पढ़ें: 50% टैरिफ लागू, इन 5 सेक्टर्स की कंपनियों के बिजनेस और शेयरों पर होगा बड़ा असर, लगाया है पैसा तो जान लीजिए

भारत पर चीन कितना लगाता है सीमा शुल्क 

भारत से चीन जाने वाले उत्पादों पर लगने वाली ड्यूटी (customs duty) अगल-अलग उत्पाद अलग दरें (customs duty rate) तय की गई हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे स्मार्टफोन पर 0% से 10% तक का टैरिफ लगता है जिसे साल 2025 में स्मार्टफोन पर शुल्क घटाकर 5% कर दिया गया। वहीं टेक्सटाइल और कपड़ों पर 10% से 25% का टैरिफ चीन लगाता है। इसके अलावा मशीनरी पर 5% से 15% तक टैरिफ लगाता है।लग्जरी प्रोडक्ट्स जैसे गहने, घड़ियों पर चीन 20% से 35% तक टैरिफ लगाता है।

प्रमुख उत्पाद श्रेणियों के लिए आयात शुल्क और VAT

प्रोडक्ट कैटेगरी Tarrif VAT Rate
इलेक्ट्रानिक्स 10% 13%
कपड़ा 15% 13%
लग्जरी सामान 20-35% 13%
कृषि उत्पादों 5-10% 9%

इसके अलावा चीन आयातित वस्तुओं पर वैट (VAT) भी वसूलता है, जो अधिकांश उत्पादों पर 13% है। लग्जरी वस्तुओं जैसे कार 1% से 40%, तंबाकू 50% तक और कॉस्मेटिक्स 10% से 30% पर अतिरिक्त कंजम्पशन टैक्स भी लगाया जाता है। उदाहरण के लिए यदि भारत से $10,000 कीमत ( करीब 8,78,524 रुपये) के कपड़े चीन भेज रहे हैं तो उस पर लगभग $1,500 कस्टम ड्यूटी (करीब 1,31,778 रुपये) और $1,495 वैट (करीब 1,31,339 रुपये), कुल $2,995 टैक्स (करीब 2,63,118 रुपये) लगेगा।

भारत पर रूस कितना लगाता है सीमा शुल्क 

रूस में भारतीय उत्पादों पर शुल्क दरें Eurasian Economic Union (EAEU) की कॉमन कस्टम टैरिफ व्यवस्था के अनुसार तय होती हैं। रूस भारत के कृषि उत्पाद पर 5% से 15% तक टैरिफ लगाता है। वहीं इंडस्ट्रियल गुड्स जैसे मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स पर 5% से 10% टैरिफ लगाता है। वहीं टेक्सटाइल और कपड़ों पर 10% से 20% टैरिफ लगाता है।

कंज्यूमर प्रोडक्ट्स जैसे कॉस्मेटिक्स, परफ्यूम पर 20% से 35% टैरिफ रूस लगाता है। वही वाइन व बीयर पर 20% या न्यूनतम $1.5 प्रति लीटर का टैरिफ लगाता है। रूस में आयात पर 20% VAT भी अनिवार्य है। उदाहरण के लिए $10,000 के भारतीय कपड़ों पर $1,500 ड्यूटी और $2,300 वैट, यानी कुल $3,800 टैक्स लगेगा।

भारत-रूस व्यापार संबंध

रूस पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बीच भारत उसके लिए बड़ा व्यापारिक भागीदार बनकर उभरा है। साल 2024 में भारत ने रूस से 67.15 अरब डॉलर का आयात किया, जिसमें तेल सबसे बड़ा हिस्सा है।