Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टैरिफ वार के बीच भारतीयों से खुन्नस निकाल रहे ट्रंप, Visa देने में डाल रहे अड़चन; डेटा ने खोल दी पूरी पोल

    ट्रंप टैरिफ (Trump Tariff) के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब एक नई चाल चल दी है। भारतीय वस्तुओं पर 50 फीसदी का टैरिफ लगाने से उन्हें चैन नहीं मिला तो भारतीय पर्यटकों को वीजा देने में अड़चन डाल रहे हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार वीजा मंजूरी में 7 फीसदी की गिरावट (Tourist visa decline) आई है।

    By Gyanendra Tiwari Edited By: Gyanendra Tiwari Updated: Wed, 27 Aug 2025 06:40 PM (IST)
    Hero Image
    टैरिफ से कुछ बिगाड़ नहीं पाए ट्रंप तो भारतीयों पर निकाल रहे गुस्सा; US आने में डाल रहे अड़चन

    नई दिल्ली। US Indian Tourist visa decline: अमेरिका ने आज यानी 27 अगस्त से भारत पर 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ (Trump Tariffs) लगा दिया है। आज से भारतीय वस्तुओं (Indian Goods) पर कुल 50% टैरिफ हो गया है। टैरिफ वार के बीच एक डेटा ऐसा निकलकर सामने आया है जिसे पढ़ने के बाद आप कहेंगे कि टैरिफ से ट्रंप कुछ बिगाड़ नहीं पाए तो भारतीय पर्यटकों से खुन्नस निकाल रहे हैं। ये डेटा है भारतीय पर्यटकों (Indian Tourist) का। पिछले साल की तुलना में इस बार कम भारतीयों को अमेरिका ने घूमने का वीजा दिया है। यानी टैरिफ का असर सिर्फ भारतीय वस्तुओं पर ही नहीं बल्कि भारतीय पर्यटकों पर भी देखा जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रंप टैरिफ का असर वस्तुओं से लेकर लोगों तक फैल रहा है। भारतीय पर्यटकों को भी इसका असर महसूस होने लगा है। अप्रैल-मई 2025 में अमेरिका द्वारा भारतीयों को दिए गए पर्यटक वीजा की संख्या पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 7 प्रतिशत कम हो गई। भारतीयों को वीजा न देकर अमेरिका खुद ही अपना नुकसान कर रहा है।

    भारतीय पर्यटकों से खुन्नस निकाल रहे ट्रंप

    मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार वीजा अनुमोदन (Visa Approval) में लगातार गिरावट आ रही है। मार्च में अमेरिका ने 97,000 से अधिक वीजा जारी किए थे। ये नंबर वाणिज्य दूतावास में कड़ी जांच या क्षमता की कमी की ओर इशारा करता है।

    अप्रैल 2025 में, भारतीय यात्रियों ने B1/B2 कैटेगरी के तहत 91,710 अमेरिकी पर्यटक वीजा (America Tourist Visa) प्राप्त किए, जो एक साल पहले की तुलना में 9.6 प्रतिशत कम है।

    मई में भी यही गिरावट देखी गई। इस महीने में यह संख्या 5 प्रतिशत घटकर 90,859 रह गई। कुल मिलाकर, दो महीने की अवधि में भारतीयों को 182,569 पर्यटक वीजा (Indian Gain America Visa) प्राप्त हुए, जबकि अप्रैल-मई 2024 में यह संख्या 196,983 थी।

    अप्रैल-मई 2024 में अमेरिका ने भारतीय पर्यटकों को कुल 197,074 वीजा जारी किए थे। लेकिन अप्रैल-मई 2025 में यह संख्या घटकर 182,569 हो गई।

    भारत ही नहीं पाकिस्तानियों के वीजा में भी आ रही दिक्कत

    यह गिरावट सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है। पाकिस्तान (-47%), नेपाल (-47%), बांग्लादेश (-37%) और फ़िलीपींस (-37%) में भी वीजा मंजूरी में तेजी से गिरावट आई है। इस डेटा से यह पता चला रहा है कि अमेरिका एशियाई देशों के पर्यटकों पर कितना सख्त है। वीजा डिक्लाइन करने में वह तनिक भी देर नहीं कर रहा है।

    यह भी पढ़ें- ट्रंप का तेल वाला खेल, भारत और ब्राजील का हुआ तगड़ा मेल; टैरिफ के बीच संबंधों को मजबूत करने पर जोर