सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक सप्ताह में 700 रुपये तक जा सकता है इस मेटल शेयर का भाव, किस प्राइस पर खरीदें, देखें ब्रोकरेज रिपोर्ट

Published: Tue, 24 Jun 2025 03:03 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 24 Jun 2025 03:37 PM (GMT+05:30)

Hindalco Share Target Price: देश के दिग्गज ब्रोकरेज हाउस ने मेटल और माइनिंग कंपनी हिंडाल्को के शेयरों पर एक सप्ताह ...और पढ़ें

मोतीलाल ओसवाल ने हिंडाल्को के शेयरों पर खरीदी की राय दी है।

मोतीलाल ओसवाल ने हिंडाल्को के शेयरों पर खरीदी की राय दी है।

नई दिल्ली। मेटल सेक्टर की एक दिग्गज कंपनी के शेयरो पर ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने बड़ा टारगेट प्राइस दिया है। खास बात है कि यह भाव शेयरों में एक सप्ताह के अंदर देखने को मिल सकता है। ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट में बताया गया है कि बिड़ला ग्रुप की कंपनी हिंडाल्को के शेयरों में ब्रेकआउट आ गया है।

हिंडाल्को के शेयर कल की क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले आज बढ़त के साथ खुले और एक फीसदी की तेजी के साथ 668 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। मोतीलाल ओसवाल के एनालिस्ट ने इस शेयर में तेजी आने की कुछ अहम वजह बताई हैं।

हिंडाल्को के शेयर पर बड़ा टारगेट प्राइस

मोती लाल ओसवाल ने अपनी रिपोर्ट में हिंडाल्को के शेयरों पर 702 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, साथ ही 640 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने की सलाह दी है। फिलहाल, कंपनी के शेयर 668 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- हर शेयर पर 15 रुपए का डिविडेंड बांटेगी ये IT कंपनी, 11 जुलाई से पहले खरीद लिए शेयर तो आपके खाते में भी आ जाएंगे पैसे

मोतीलाल ओसवाल के एनालिस्ट के अनुसार, टेक्निकल चार्ट पर शेयरों ने मजबूत बुलिश कैंडल के साथ ब्रेकआउ दिया है, साथ ही शेयरों में वॉल्युम भी बढ़ रहा है। ऐसे में इस मेटल काउंटर पर दांव लगाया जा सकता है।

कैसा रहा रिटर्न

हिंडाल्को के शेयरों ने पिछले 6 महीनों में महज 6 फीसदी रिटर्न दिया है, लेकिन 5 सालों में यह मेटल शेयर निवेशको को 340% का शानदार रिटर्न दे चुका है।

ये भी पढ़ें- हर शेयर 2200% का डिविडेंड, देश का सबसे बड़ा बैंक देने जा रहा यह रकम, इस तारीख से पहले खरीद लें स्टॉक

क्या है कंपनी का कारोबार

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, देश की बड़ी मेटल और माइनिंग कंपनी है, जो मुख्य रूप से एल्युमिनियम और कॉपर की माइनिंग करती है। यह आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी है।

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)