सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हर शेयर पर 15 रुपए का डिविडेंड बांटेगी ये IT कंपनी, 11 जुलाई से पहले खरीद लिए शेयर तो आपके खाते में भी आ जाएंगे पैसे

Published: Tue, 24 Jun 2025 01:20 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jun 2025 01:23 PM (IST)

Persistent Systems dividend: भारत की मल्टीनेशनल IT कंपनी, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems) डिविडेंड देने वाली है। इसके लिए पर्सिस्टेंट सिस्टम्स ...और पढ़ें

News Article Hero Image

भारत की मल्टीनेशनल IT कंपनी, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems) डिविडेंड देने वाली है। इसके लिए पर्सिस्टेंट सिस्टम्स ने रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है। कंपनी अपने निवेशकों को 15 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का फाइनल डिविडेंड (Persistent Systems Dividend) देगी।

कब है परसिस्टेंट सिस्टम्स डिविडेंड 2025 की रिकॉर्ड डेट

अपने नए एक्सचेंज फाइलिंग में, आईटी कंपनी ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए फाइनल डिविडेंड की पात्रता तय करने के लिए 14 जुलाई 2025 रिकॉर्ड डेट होगी। कंपनी यह फाइनल डिविडेंड सोमवार, 21 जुलाई 2025 को तय किए गए 35वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद ऐलान करेगी।

परसिस्टेंट सिस्टम्स डिविडेंड 2025 पेमेंट डेट

अगर मंजूरी मिल जाती है तो डिविडेंड की घोषणा की तारीख से 30 दिनों के भीतर पेमेंट कर दिया जाएगा। इसका मतलब है कि पेमेंट 20 अगस्त 2025 को या उससे पहले बैंक खातों में ट्रांसफर किया जा सकता है।

परसिस्टेंट सिस्टम्स शेयर प्राइस

सोमवार को बीएसई पर पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के शेयर 0.43% गिरकर 6,080 रुपये पर बंद हुए। शेयर ने इंट्राडे में 6,155.00 रुपये का उच्चतम स्तर और 6,044.50 रुपये का न्यूनतम स्तर छुआ। आज मंगलवार इसके शेयर में हल्की तेजी देखने को मिल रही है। यह 0.84% की तेजी के साथ 6,131 रुपय पर ट्रेड कर रहा था।


परसिस्टेंट सिस्टम्स डिविडेंड का इतिहास

पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के पास शेयरधारकों के डिविडेंड देने का एक मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है। जनवरी 2025 में, इसने 20 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया था। जुलाई 2024 में, कंपनी ने 2:1 स्टॉक स्प्लिट पूरा करने के तुरंत बाद 10 रुपये का डिविडेंड घोषित किया। विभाजन से पहले, इसने FY24 में कुल 32 रुपये प्रति शेयर बांटे थे। पिछले सालों में, कंपनी ने 2023 में 50 रुपये प्रति शेयर और 2022 में 31 रुपये का पेमेंट किया था।

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)