सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हर शेयर 2200% का डिविडेंड, देश का सबसे बड़ा बैंक देने जा रहा यह रकम, इस तारीख से पहले खरीद लें स्टॉक

Published: Tue, 24 Jun 2025 11:35 AM (IST)Updated: Tue, 24 Jun 2025 11:49 AM (IST)

HDFC Bank Dividend: एचडीएफसी बैंक के शेयरों में डिविडेंड से जुड़ी रिकॉर्ड डेट नजदीक आ रही है। बैंक ने अपने ...और पढ़ें

एचडीएफसी बैंक शेयर के डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 27 जून है।

एचडीएफसी बैंक शेयर के डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 27 जून है।

नई दिल्ली। देश का सबसे बड़ा और प्राइवेट बैंक अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने जा रहा है। कुछ दिनों पहले ही एचडीएफसी बैंक ने 22 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया था और इसके लिए रिकॉर्ड डेट तय कर दी थी, और अब यह तारीख नजदीक आ रही है। 27 जून इस बैंक शेयरों की डिविडेंड की एक्स/रिकॉर्ड डेट है, यानी जो निवेशक इस तारीख से पहले स्टॉक खरीदता है तो वह डिविडेंड पाने का हकदार होगा।

एचडीएफसी बैंक ने 19 अप्रैल को एक्सचेंज फाइलिंग में पात्र शेयरधारकों को डिविडेंड देने का ऐलान किया था। फाइलिंग में बैंक ने कहा, "बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए हर इक्विटी शेयर पर 22 रुपये डिविडेंड (2200%) देने की सिफारिश की है।"

27 जून को शेयर खरीदने पर मिलेगा डिविडेंड

हर कंपनी डिविडेंड देने के ऐलान के साथ ही उसके लिए एक्स/रिकॉर्ड डेट तय कर देती है। दरअसल, यह वह तारीख होती है जिस दिन कंपनी अपने रिकॉर्ड बुक को चेक करती है और जिन शेयरधारकों के नाम इसमें शामिल होते हैं, वे डिविडेंड पाने के हकदार होते हैं।

ये भी पढ़ें- 2 महीने में 250 से 400 रुपये, अभी तो और बढ़ेगा मिसाइल बनाने वाली इस कंपनी के शेयर का भाव, ब्रोकरेज का दावा

डिविडेंड पाने के लिए एक्स/रिकॉर्ड डेट से एक दिन पहले शेयर खरीद लेने चाहिए ताकि वह रिकॉर्ड डेट के दिन आपके डीमैंट अकाउंट में रहे। इस लिहाज से जो भी व्यक्ति या शेयरधारक 27 जून से पहले एचडीएफसी बैंक के शेयर खरीदता है या उन्हें 27 जून तक रखता है, वह डिविडेंड पाने का हकदार होगा।

तेजी के साथ कारोबार कर रहे बैंक शेयर

एचडीएफसी बैंक के शेयर एक फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 1970 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। पिछले एक साल में इस लॉर्जकैप बैंक शेयर ने 18 फीसदी रिटर्न डिलीवर किया है।

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)