Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कितने रुपए से हुई थी Tata Group की शुरुआत? आज उस कीमत में एक ढंग का स्मार्टफोन भी नहीं मिलेगा

    Updated: Mon, 14 Jul 2025 03:45 PM (IST)

    टाटा ग्रुप (Tata Group) भारत के सबसे बड़े कारोबारी समूहों में से एक है। इसकी शुरुआत जमशेदजी टाटा (Jamshedji Tata) ने 1868 में 21000 रुपये से की थी। टाटा ग्रुप नमक से लेकर ट्रक तक बनाती है। इसका इतिहास (Tata Group History) 157 साल पुराना है। अब टाटा ग्रुप के पास 33 प्रमुख कंपनियां हैं।

    Hero Image
    157 साल पुराना है टाटा ग्रुप का इतिहास (Tata Group History)

    नई दिल्ली। टाटा ग्रुप (Tata Group) भारत के सबसे बड़े और पुराने बिजनेस ग्रुप में से एक है। बता दें कि टाटा ग्रुप, जो कि नमक से लेकर ट्रक तक बनाता है, का इतिहास (Tata Group History) 157 साल पुराना है। टाटा ग्रुप की शुरुआत गुजरात के नवसारी में जन्मे जमशेदजी टाटा (Jamshedji Tata) ने की थी। उन्होंने 1870 के दशक में इस बड़े बिजनेस साम्राज्य को स्थापित किया था। मगर क्या आप जानते हैं कि टाटा ग्रुप, जिसकी मार्केट कैपिटल आज लाखों करोड़ रु है, की शुरुआत कितने रुपये से हुई थी? आइए हम बताते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये भी पढ़ें - मंगल ग्रह का हिस्सा घर लाने का मौका, खास Meteroit होगा नीलाम, इतनी हो सकती है कीमत

    21,000 रुपये से की शुरुआत

    सिर्फ 29 साल की उम्र में जमशेदजी ने मात्र 21,000 रुपये की कैपिटल के साथ सन 1868 में टाटा ग्रुप की शुरुआत की। शुरुआत में उन्होंने एक ट्रेडिंग कंपनी बनी। यहीं से टाटा ग्रुप के बिजनेस साम्राज्य की नींव पड़ी।

    Tata Group के पास कितनी कंपनियां

    आज टाटा ग्रुप के पास 33 प्रमुख कंपनियां हैं, जिनमें से 26 कंपनियां लिस्टेड हैं। इतिहास पर नजर डालें तो जमशेदजी ने खुद का बिजनेस उस शुरू किया, जब भारतीय लोग अंग्रेजों के शासन में दबाव महसूस कर रहे थे। मगर जमशेदजी दूर की सोचने वाले थे। इसीलिए उन्होंने सिर्फ 14 साल की उम्र में अपने पिता के साथ रहने के लिए बंबई जाने का फैसला किया और एलफिंस्टन कॉलेज में दाखिला लिया।

    कितनी है Tata Group की लिस्टेड कंपनियों की Mcap

    टाटा ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों में टीसीएस (TCS), टाटा मोटर्स (Tata Motors), टाटा पावर (Tata Power), टाटा स्टील (Tata Steel), टाइटन (Titan), टाटा कम्युनिकेशन (Tata Communications), ट्रेंट (Trent) और टाटा इलेक्सी (Tata Elxsi) शामिल है।

    बता दें कि टाटा ग्रुप की वेबसाइट के अनुसार इसकी 26 लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल 31 मार्च, 2024 तक 365 बिलियन डॉलर से अधिक थी, जो भारतीय करेंसी में 31.38 लाख करोड़ रु से अधिक बनती है।