Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगल ग्रह का हिस्सा घर लाने का मौका, खास Meteroit होगा नीलाम, इतनी हो सकती है कीमत

    Updated: Mon, 14 Jul 2025 01:55 PM (IST)

    ऑक्शन कंपनी सोथबीज (Sothebys) 16 जुलाई को मंगल ग्रह के एक उल्कापिंड (Mars Meteroit) की नीलामी करेगी। 25 किलोग्राम का यह पत्थर 17.2 करोड़ से 34.4 करोड़ रुपये में नीलाम हो सकता है। यह पृथ्वी पर मिला मंगल ग्रह का सबसे बड़ा टुकड़ा है जो सहारा रेगिस्तान में पाया गया था। इसके साथ डायनासोर का एक कंकाल भी नीलाम होगा।

    Hero Image
    एक खास उल्कापिंड नीलाम होने जा रहा है

    नई दिल्ली। क्या आप अपने घर पर मंगल ग्रह (Mars Planet) का टुकड़ा रखना चाहते हैं? अगर हां तो एक ऑक्शन यानी नीलामी के जरिए आप मंगल ग्रह के उल्कापिंड (Meteroit Auction) को हासिल कर सकते हैं। 54 पाउंड (25 किलोग्राम) का एक मंगल ग्रह का पत्थर नीलाम किया जाएगा। इसकी अनुमानित नीलामी कीमत 20 लाख से 40 लाख डॉलर (17.2 करोड़ रु से 34.4 करोड़ रु) तक हो सकती है। सवाल ये है कि आखिर ये पत्थर, जो कि एक उल्कापिंड (Meteroit Auction) है, इतना महँगा क्यों है? दरअसल यह पृथ्वी पर मिला मंगल ग्रह का अब तक का सबसे बड़ा टुकड़ा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये भी पढ़ें - Ola का घाटा बढ़ा और सेल्स में आई भारी गिरावट, फिर भी शेयर 7% से ज्यादा उछला, आखिर क्या है वजह

    कौन करेगा नीलामी?

    न्यूयॉर्क में ऑक्शन कंपनी सोथबीज (Sotheby's) बुधवार 16 जुलाई को नेचुरल हिस्ट्री थीम पर आधारित नीलामी के तहत इस उल्कापिंड (जिसे NWA 16788 कहा जाता है) की नीलामी करेगा। इसके साथ ही सोथबीज एक किशोर सेराटोसॉरस डायनासोर (Ceratosaurus Dinosaur) का कंकाल भी नीलाम करेगी, जो 6 फीट (2 मीटर) से अधिक लंबा और लगभग 11 फीट (3 मीटर) लंबा है।

    कहां मिला था ये उल्कापिंड

    सोथबीज के अनुसार माना जाता है कि यह उल्कापिंड मंगल ग्रह की सतह से एक बड़े Asteroid के प्रहार से अलग हुआ था और फिर 14 करोड़ मील (22.5 करोड़ किलोमीटर) की दूरी तय करके पृथ्वी पर आया, जहाँ यह सहारा में आकर गिरा। सोथबीज के अनुसार, एक उल्कापिंड खोजकर्ता को यह नवंबर 2023 में नाइजर में मिला था।

    कितना बड़ा है ये उल्कापिंड

    सोथबीज के अनुसार लाल, भूरा और ग्रे रंग का यह टुकड़ा पृथ्वी पर पाए जाने वाले मंगल ग्रह के दूसरे सबसे बड़े टुकड़े से लगभग 70% बड़ा है। इसका माप लगभग 15 इंच X 11 इंच X 6 इंच (375 मिलीमीटर X 279 मिलीमीटर X 152 मिलीमीटर) है।

    सोथबीज का कहना है कि पृथ्वी पर पाए गए 77,000 से ज्यादा आधिकारिक तौर पर मान्यता प्राप्त उल्कापिंडों में से केवल 400 मंगल ग्रह के उल्कापिंड हैं।

    "शेयर बाजार से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"