सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेंसेक्स तीन हफ्ते के ऊंचे स्तर पर, तेजी जारी

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Wed, 18 Feb 2015 12:23 PM (IST)Updated: Wed, 18 Feb 2015 07:49 PM (IST)

आम बजट में सुधारों की रफ्तार बढ़ने और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद में निवेशक लिवाल बने हुए हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आम बजट में सुधारों की रफ्तार बढ़ने और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद में निवेशक लिवाल बने हुए हैं। इससे दलाल स्ट्रीट में बुधवार को लगातार छठे सत्र में तेजी जारी रही। इस दिन बंबई शेयर बाजार यानी बीएसई का सेंसेक्स 184.38 अंक उछलकर तीन हफ्ते के ऊंचे स्तर 29320.36 अंक पर बंद हुआ। छह दिनों में यह संवेदी सूचकांक 1092.84 अंक यानी 3.87 फीसद की बढ़त दर्ज कर चुका है। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 59.75 अंक चढ़कर 8869.10 पर बंद हुआ।

वित्त मंत्री अरुण जेटली 28 फरवरी को आम बजट पेश करेंगे। इनमें नए आर्थिक सुधारों की घोषणा संभावित है। इसके अलावा महंगाई की निचली दरों को देखते हुए रिजर्व बैंक की ओर से भी ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है। इन उम्मीदों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्रीस का संकट खत्म होने के भी आसार नजर आने लगे हैं। इसी सब को देखते हुए देसी और विदेशी निवेशक दलाल स्ट्रीट में लिवाली जारी रखे हुए हैं।

बीएसई का तीस शेयरों वाला सेंसेक्स इस दिन 29136.07 अंक पर मामूली बढ़त के साथ खुला। सत्र के दौरान 29126.91 इसका निचला स्तर रहा। तेजडि़या खरीदारी से यह सूचकांक एक समय 29411.32 अंक के ऊंचे स्तर को छू गया। मेटल, रीयल्टी और ऑयल एंड गैस को छोड़कर बीएसई के अन्य सभी सूचकांक बढ़त पर बंद हुए। इस दिन कंज्यूमर ड्यूरेबल, पावर, कैपिटल गुड्स और आइटी कंपनियों के शेयरों को लिवाली का ज्यादा लाभ मिला। सेंसेक्स की तीस कंपनियों में 20 के शेयर चढ़े, जबकि 10 में हानि दर्ज हुई।

पढ़ेंः कर्मचारियों को पीएफ अंशदान में राहत संभव

पढ़ेंः रोजाना बदलेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें