Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत में Mukesh Ambani, तो पाकिस्तान-नेपाल-बांग्लादेश और श्रीलंका में सबसे अमीर कौन? यहां से कमा रहे दौलत

    Updated: Tue, 29 Jul 2025 10:44 AM (IST)

    मुकेश अंबानी भारत के सबसे धनी व्यक्ति (Richest Indian) हैं जिनकी संपत्ति लगभग 9.20 लाख करोड़ रुपये है। वे एशिया में भी सबसे अमीर (Richest Asian) हैं। पाकिस्तान के सबसे अमीर शख्स (Richest Pakistani) शाहिद खान हैं जिनकी संपत्ति 1.18 लाख करोड़ रुपये है। नेपाल के एकमात्र अरबपति बिनोद चौधरी (Richest Nepali) हैं जिनकी संपत्ति 17377 करोड़ रुपये है।

    Hero Image
    पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल के सबसे अमीर लोग

    नई दिल्ली। भारत में सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी हैं, जिनकी नेटवर्थ (Mukesh Ambani Net Worth) इस समय करीब 9.20 लाख करोड़ रु है। मुकेश अंबानी एशिया में भी सबसे अमीर हैं, जबकि दुनिया के टॉप अमीरों में उनकी रैंकिंग 17वीं है। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमेन और एमडी हैं, जिसका नेटवर्क तेल-गैस, रिटेल, टेलीकॉम, न्यू एनर्जी, टेक्सटाइल समेत कई इंडस्ट्रीज में फैला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये तो हुई भारत के सबसे अमीर शख्स की बात। पर क्या आप भारत के पड़ोसी देशों यानी पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश के सबसे अमीर व्यक्तियों के बारे में जानते हैं? आज यहां जान लीजिए।

    ये भी पढ़ें - Unclaimed Deposits : देश के बैंकों में पड़े हैं ₹67000 करोड़, मगर लेने वाला कोई नहीं, कहीं आपके तो नहीं? ऐसे जानें

    पाकिस्तान में कौन है सबसे अमीर (Shahid Khan Net Worth)

    पाकिस्तान के सबसे अमीर शख्स हैं शाहिद खान, जिनके पास पाकिस्तान और अमेरिका दोनों देशों की नागरिकता है। वे अमेरिका में रहते हैं और ऑटो पार्ट्स सप्लायर Flex-N-Gate और फुटबॉल लीग NFL की जैक्सनविले जगुआर (Jacksonville Jaguars) के मालिक हैं।

    शाहिद की नेटवर्थ इस समय भारतीय करेंसी में 1.18 लाख करोड़ रु है। पाकिस्तान से आये आप्रवासी शाहिद खान ने सन 1980 में अपने पूर्व एम्प्लॉयर से फ्लेक्स-एन-गेट को खरीदा था, जिससे वे लगातार दौलत बनाते चले गए।

    नेपाल में सिर्फ एक अरबपति (Binod Chaudhary Net Worth)

    बिनोद चौधरी सीजी कॉर्प ग्लोबल के मालिक हैं और नेपाल के एकमात्र अरबपति हैं। उनकी सबसे बड़ी संपत्ति नेपाल के नबील बैंक और लोकप्रिय वाइ वाइ नूडल्स (Wai Wai Noodles) बनाने वाली सीजी फूड्स में कंट्रोलर हिस्सेदारी है।

    वाइ वाइ की भारत, सर्बिया और बांग्लादेश में फैक्ट्री हैं और मिस्र में एक नयी फैक्ट्री बन रही है। चौधरी की संपत्ति 17,377 करोड़ रु है। वे दुनिया के अमीरों में 1880वें नंबर पर हैं।

    श्रीलंका के सबसे अमीर व्यक्ति (Ishara Nanayakkara Net Worth)

    ईशारा नानायक्कारा के लिए दावा किया जाता है वे श्रीलंका के सबसे अमीर शख्स हैं। कुछ पुरानी रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ साल 2023 में 1.6 बिलियन डॉलर थी, जो आज के हिसाब से 13900 करोड़ रु बनते हैं।

    वे एलओएलसी होल्डिंग्स पीएलसी (LOLC Holdings PLC) के डिप्टी चेयरमैन हैं, जो कोलंबो स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड है। भारतीय करेंसी में इसकी मार्केट कैपिटल 7570 करोड़ रु है।

    बांग्लादेश में कौन है सबसे अमीर (Moosa Bin Shamsher Net Worth)

    बांग्लादेश में मूसा बिन शमशेर सबसे अमीर माने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ करीब 1 लाख करोड़ रु है। माना जाता है कि वे एक अमीर हथियार विक्रेता और बिजनेसमैन हैं। वे DATCO Group के फाउंडर हैं, जो एक मैनपावर रिक्रूटमेंट भर्ती फर्म है।