सर्च करे
Home

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cheque में अमाउंट भरते समय क्यों लिखते हैं ONLY, जानिए क्या है वजह

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 05:30 PM (IST)

    Cheque Payment आज भले ही हम बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। परंतु कई वित्तीय लेनदेन के लिए हमें चेक की आवश्यकता होती है। हमने गौर किया है कि जब भी चेक में अमाउंट दर्ज किया जाता है तो उसके बाद Only लिखा जाता है। आइए जानते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है। (जागरण फाइल फोटो)

    Hero Image
    Cheque में अमाउंट भरते समय क्यों लिखते हैं ONLY

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में ऑनलाइन माध्यम से वित्तीय लेनदेन किया जाता है। वहीं, कई लोग चेक के जरिये पेमेंट करना काफी पसंद करते हैं। चेक से पेमेंट करते समय काफी ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर हम गौर करें तो चेक में जब अमाउंट भरा जाता है तो Only लिखा जाता है। ऐसे में सवाल आता है कि क्या Only लिखना अनिवार्य है और इसकी आवश्यकता क्यों होती है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Only क्यों लिखा जाता है?

    कई लोगों का मानना है कि चेक में अमाउंट भरने के बाद अगर Only नहीं लिखा जाए तो क्या चेक को स्वीकार नहीं किया जाता है? आपको बता दें कि बैंक द्वारा इस प्रकार का कोई नियम नहीं होता है। दरअसल, चेक में राशि लिखने के बाद Only लिखने से चेक एक तरह से सुरक्षित हो जाता है। इसके अलावा बैंक भी वित्तीय ट्रांजेक्शन को लेकर कंफर्म हो जाती है। वहीं, दूसरी तरफ यह एक हद तक धोखाधड़ी को कम कर देता है। इस वजह से चेक में Only लिखना जरूरी होता है।

    यह भी पढ़ें- Bank क्यों करते हैं आपसे कैंसिल चेक की मांग? क्या हैं इसे देने के नफा और नुकसान

    Only ना लिखने पर हो सकता है नुकसान

    अगर आप चेक में राशि भरने के बाद Only नहीं लिखते हैं तो आपके साथ धोखाधड़ी होने की संभावना होती है। कोई दूसरा व्यक्ति आपके चेक पर ज्यादा राशि लिखकर ज्यादा पैसा निकाल सकता है। इस तरह की ठगी से बचने के लिए चेक पर अमाउंट लिखने के बाद Only लिखना चाहिए।

    चेक पर क्यों खींची जाती है दो लाइन

    चेक भरने के बाद हम चेक के ऊपर कॉर्नर पर दो लाइन लगाते हैं। आखिर इन दो लाइनों का क्या मतलब होता है? आपको बता दें कि इन दो लाइन का मतलब होता है अकाउंट पेयी। अकाउंट पेयी में चेक में दी गई राशि उसी व्यक्ति को मिलता है जिसके नाम से चेक काटा जाता है। कई लोग चेक को ज्यादा सुरक्षित करने के लिए दो लाइनों के बीच  A/C Payee लिखते हैं।    

    यह भी पढ़ें- कब करना होता है चेक के पीछे साइन, क्या है इसे लेकर नियम

     

    बिजनेस से जुड़ी हर जरूरी खबर, मार्केट अपडेट और पर्सनल फाइनेंस टिप्स के लिए फॉलो करें