सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Petrol Diesel Price Today: चीन में बढ़ी मांग तो उछल गया कच्चे तेल का दाम, आज क्या है पेट्रोल-डीजल का नया रेट

By Siddharth PriyadarshiEdited By: Siddharth Priyadarshi
Published: Thu, 02 Mar 2023 07:33 AM (IST)

Petrol Diesel Price Today पेट्रोल और डीजल की कीमत भविष्य में कैसी होगी इसमें चीन की बड़ी भूमिका होने वाली ...और पढ़ें

Petrol Diesel Price Today: Check Latest Petrol Diesel Rates
Petrol Diesel Price Today: Check Latest Petrol Diesel Rates

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Petrol Diesel Price Today: गुरुवार, 2 अप्रैल को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल का नया रेट अपडेट कर दिया है। ताजा रुझान के अनुसार, कीमतों में स्थिरता का दौर अभी बना हुआ है, हालांकि कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल का रेट बदल गया है। 

ज्यादातर शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। कर्नाटक के बेंगलुरु में, पेट्रोल 101.94 प्रति लीटर पर बिक रहा है, जबकि डीजल की कीमत 87.89 प्रति लीटर है। जयपुर में पेट्रोल का दाम 108.48 रुपये और डीजल का दाम 93.72 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है।

पेट्रोल और डीजल के आज के रेट

ऑयल डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 350.50 रुपये प्रति यूनिट और घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 50 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की।

  • चेन्नई: पेट्रोल रेट: 102.63 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 94.24 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल का रेट: 106.03 रुपये प्रति लीटर, डीजल का रेट: 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: पेट्रोल रेट: 101.94 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 87.89 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: पेट्रोल रेट: 96.57 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 89.76 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा: पेट्रोल रेट: 96.79 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 89.96 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: पेट्रोल रेट: 97.18 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 90.05 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: पेट्रोल रेट: 96.20 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 84.26 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल रेट: 106.31 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • दिल्ली: पेट्रोल रेट: 96.72 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 89.62 रुपये प्रति लीटर

कच्चे तेल का चाइना कनेक्शन

दुनिया के सबसे बड़े कच्चे तेल के आयातक चीन में विनिर्माण गतिविधि में हो रहे लगातार सुधार के कारण के कारण बुधवार को तेल की कीमतों में दूसरे दिन तेजी आई। इससे वैश्विक ईंधन मांग के को बढ़ावा मिला। मई के लिए ब्रेंट क्रूड 24 सेंट, 0.3% बढ़कर 83.69 प्रति बैरल हो गया। अप्रैल अनुबंध मंगलवार को 1.44 डॉलर या 1.8% बढ़कर 83.89 डॉलर पर समाप्त हुआ।

आपको बता दें कि माल ढुलाई, वैट और अन्य स्थानीय करों के चलते ईंधन की कीमतें अलग-अलग होती हैं। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी मुद्रा दरों के अनुरूप परिवर्तन के अधीन हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पिछले साल मई में पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती के बाद पंजाब और केरल जैसे राज्यों ने ईंधन पर उपकर लागू कर दिया है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।