सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Petrol Diesel Price Today: कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम बदले, अब इतने रुपये में मिल रहा है एक लीटर तेल

By JagranEdited By: Siddharth Priyadarshi
Published: Sun, 25 Sep 2022 08:43 AM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 08:58 AM (IST)

Petrol Diesel Price Today कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव आया है। कुछ जगहों पर दाम घटे हैं ...और पढ़ें

Petrol Diesel Price Today, check rates in Delhi Gurugram Ghaziabad Noida Mumbai Patna Lucknow and other cities
Petrol Diesel Price Today, check rates in Delhi Gurugram Ghaziabad Noida Mumbai Patna Lucknow and other cities

नई दिल्ली। तेल कंपनियों की तरफ से रविवार सुबह पेट्रोल और डीजल का नया रेट अपडेट कर दिया है। आज कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदल गई हैं। कहीं दाम बढ़े हैं तो कहीं दाम घटे हैं। सभी पेट्रोल पम्प पर पर नए रेट के हिसाब से तेल मिल रहा है।

आज बिहार और उत्तर प्रदेश में तेल की कीमतों में मामूली गिरावट है। हरियाणा में कहीं-कहीं तेल के दाम आज कुछ बढ़ गए हैं। हालांकि राजधानी दिल्‍ली सहित देश के चारों महानगरों में आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है।

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमत चेन्नई में 102.63 रुपये और 94.24 रुपये है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये का और डीजल 92.76 रुपये पर मिल रहा है।

आपके शहर में क्या है नया रेट

  • दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में पेट्रोल 96.92 रुपये और डीजल 90.08 रुपये हो गया है।
  • गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 प्रति लीटर हो गया है।
  • फरीदाबाद में तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यहां पेट्रोल 97.49 रुपये और डीजल 90.35 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
  • गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
  • लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
  • कानपुर में पेट्रोल 96.70 रुपये और डीजल 89.88 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
  • वाराणसी में पेट्रोल 96.81 रुपये और डीजल 90.00 रुपये हो गया है।
  • पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के प्राइस जानने के लिए आपको एक एसएमएस करना होगा। बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक पेट्रोल-डीजल का दाम चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेजें। इंडियन ऑयल (IOC) के कस्टमर्स RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस कर दें। एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर टेक्स्ट भेजें।

ये भी पढ़ें-

NPS Rule Change: एनपीएस में निवेश करने की बना रहे हैं योजना, तो जानें ये नए नियम

Moonlighting से आखिर क्यों घबराई हैं आईटी कंपनियां, जानिए क्या है पूरा प्रकरण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।