Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुनिया का सबसे महंगा होटल रूम, 1 दिन के किराए में खरीद लेंगे बंगला-गाड़ी, आपने देखा क्या?

    Updated: Mon, 28 Jul 2025 02:34 PM (IST)

    दुनिया में कई होटल हैं लेकिन अटलांटिस द रॉयल (Atlantis The Royal) दुबई का रॉयल मेंशन (Royal Mansion Charge) सबसे महंगा है। इसका एक रात का किराया 1 लाख डॉलर यानी 86.5 लाख रुपये है। यह आलीशान सुइट दो मंजिल पर है जिसमें चार बेडरूम लिविंग एरिया डाइनिंग रूम किचन बार गेम एरिया और ऑफिस है। यहां अरब सागर और पाम आइलैंड के नजारे वाला एक इन्फिनिटी पूल भी है।

    Hero Image
    करोड़ों में है दुनिया के सबसे महंगे होटल रूम का किराया

    नई दिल्ली। दुनिया भर में हजारों-लाखों होटल हैं। इनमें अलग-अलग कैटेगरी के होटलों का किराया सुविधाओं के हिसाब से कम-ज्यादा होता है। जैसे कि भारत में ही ताज-ओबेरॉय महंगे होटल हैं। इनके मुकाबले सामान्य होटल में आपको काफी कम पैसों में रूम मिल जाएगा। होटल रूम का किराया स्टार रेटिंग और लग्जरी से भी तय होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मगर क्या आपने कभी दुनिया के सबसे महंगे होटल रूम (Most Expensive Hotel Room in The World) के बारे में सुना है? उस रूम का किराया सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। आइए आपको बताते हैं।

    ये भी पढ़ें - ये क्या? Burj Khalifa में मिल रहा गुरुग्राम से भी सस्ता फ्लैट, जानें कितने में खरीद लेंगे आशियाना

    इस होटल में है सबसे महंगा रूम

    दुबई में Kerzner International के लग्जरी होटल Atlantis The Royal में है दुनिया का सबसे महंगा होटल रूम। एटलांटिस द रॉयल में एक सुइट है Royal Mansion, जिसका किराया होटल रूम कैटेगरी दुनिया में सबसे ज्यादा है।

    कितना है Royal Mansion का किराया

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Royal Mansion का एक रात का किराया 1 लाख डॉलर है, जो भारतीय करेंसी में 86.5 लाख रु बनते हैं। इतने पैसों में आप आराम से दिल्ली-एनसीआर में एक शानदार बंगला और कार खरीद लेंगे।

    आखिर क्यों है इतना महंगा?

    Royal Mansion का एक रात का इतना ज्यादा किराया लग्जरी के कारण है। दरअसल यह आलीशान सुइट दो मंज़िल पर फैला है, जिसमें चार बेडरूम, एक विशाल लिविंग एरिया, डाइनिंग रूम, किचन, बार, गेम एरिया और एक ऑफिस है।

    इसकी खासियत 5,124 वर्ग फुट का टैरेस है जिसमें अरब सागर और पाम आइलैंड के नजारे वाला एक इन्फिनिटी पूल है।

    कौन है इस होटल का मालिक

    Royal Mansion दुबई के एटलांटिस द रॉयल में है, जिसकी ओनर है Kerzner International। ये कंपनी अपने Atlantis, One&Only, SIRO और Rare Finds ब्रांड्स के तहत लग्जरी होटलों के अलावा प्राइवेट होम्स और डेस्टिनेशंस रिजॉर्ट भी चलाती है।

    इस समय फिलिप ज़ुबर Kerzner International के सीईओ हैं। वे ये जिम्मेदारी 2020 से संभाल रहे हैं।