गजब ! गुरुग्राम से भी सस्ता फ्लैट दुबई की Burj Khalifa में, जानें कितने में खरीद लेंगे आशियाना
दुबई में कई भारतीय बसे हैं और वहां प्रॉपर्टी खरीदते हैं। बुर्ज खलीफा में फ्लैट (Burj Khalifa Flat Price) करोड़ों के हैं। दूसरी ओर गुरुग्राम में डीएलएफ के द कैमेलियास (The Camellias Flat Price) प्रोजेक्ट में फ्लैट की कीमत बुर्ज खलीफा से भी ज्यादा है। यहां 4 बीएचके अपार्टमेंट 28.78 करोड़ रुपये से शुरू होते हैं जबकि प्रति वर्ग फीट का रेट 1.8 लाख रुपये तक है।

नई दिल्ली। दुबई एक ऐसी जगह है, जहां लोग जाकर बसना पसंद करते हैं। बड़ी संख्या में भारतीय दुबई जाकर बस भी चुके हैं। वहीं कई भारतीय अमीरों और सेलेब्रिटीज ने दुबई में प्रॉपर्टी भी खरीदी है। दुबई में जिन लोकेशंस और बिल्डिंग में अमीर लोग घर खरीदना पसंद करते हैं, उनमें पाम जुमेराह (Palm Jumeirah Property Rate), बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa Flat Price), दुबई मरीना और डाउनटाउन दुबई शामिल हैं।
इनमें बुर्ज खलीफा, जो कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है, में कई भारतीयों के फ्लैट है, जिनकी कीमत करोड़ों में है। वहीं दूसरी तरफ गुरुग्राम में एक ऐसा हाउसिंग प्रोजेक्ट है, जिसमें फ्लैट की कीमत बुर्ज खलीफा से भी ज्यादा है। आइए जानते हैं, कहां फ्लैट का कितना रेट है।
ये भी पढ़ें - Stocks To Buy: 30% रिटर्न के लिए फटाफट खरीद लें V-Mart Retail के शेयर ! हाथ से न निकल जाए मौका
Burj Khalifa Flat Rate
- बुर्ज खलीफा में 1 रूम के अपार्टमेंट का रेट करीब 4-7 करोड़ रु है
- वहीं अगर आप 2 रूम का अपार्टमेंट खरीदना चाहें तो कम से कम 10.80 करोड़ रु खर्च करने होंगे
- 3 रूम का अपार्टमेंट आपको कम से कम 14.2 करोड़ रु में मिलेगा
- बुर्ज खलीफा में कुछ प्रॉपर्टीज की कीमत 20-22 करोड़ रु या इससे भी ज्यादा है
The Camellias Flat Price
- गुरुग्राम में मौजूद DLF के The Camellias प्रोजेक्ट में कम से कम 4 BHK अपार्टमेंट हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 28.78 करोड़ रु है
- 5 BHK का रेट 38 करोड़ रु है
- 6 BHK का रेट करीब 44 करोड़ रु है
- 7 BHK का रेट 52 करोड़ रु है
प्रति वर्ग फीट का रेट कहां ज्यादा
महंगे प्रोजेक्ट के हिसाब से अगर हम तुलना करें तो जहां बुर्ज खलीफा में प्रति वर्ग फीट का अधिकतम रेट 92500 रु तक जाता है। वहीं The Camellias में ये रेट अधिकतम 1.8 लाख रु तक है।
190 करोड़ रु का पेंटहाउस
आपको जानकर हैरानी होगी कि गुरुग्राम के डीएलएफ कैमेलियास प्रोजेक्ट में एक पेंटहाउस ₹190 करोड़ में बिका। इसे इंफो-एक्स सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी के फाउंडर और एमडी ऋषि पारती (Rishi Parti Penthouse) ने खरीदा था। यह ट्रांजेक्शन भारत के लग्जरी प्रॉपर्टी बाजार में अब तक के सबसे बड़े डील में से एक है। ये पेंटहाउस 16,290 वर्ग फुट का है।
इसी प्रोजेक्ट में प्रति वर्ग फीट का रेट 1.8 लाख रु रहा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।